होम / Ukraine: यूक्रेन पर रूस का हमला, पीएम का दावा, गोलीबारी में मारे गए 16 लोग, 20 लोग हुए घायल

Ukraine: यूक्रेन पर रूस का हमला, पीएम का दावा, गोलीबारी में मारे गए 16 लोग, 20 लोग हुए घायल

Shubham Pathak • LAST UPDATED : September 7, 2023, 12:44 am IST
ADVERTISEMENT
Ukraine: यूक्रेन पर रूस का हमला, पीएम का दावा, गोलीबारी में मारे गए 16 लोग, 20 लोग हुए घायल

Ukraine

India News(इंडिया न्यूज),Ukraine: यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आय दिन यूक्रेन और रूस से ऐसी खबरे लगातार आती रहती है। जिसके बाद एक बार फिर खबर ये सामने आ रही है कि, एक बार फिर रूस के हमले से यूक्रेन बेहाल होता हुआ नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाजार में रूसी की ओर से की जा रही गोली बारी में कई लोग मारे गए हैं। कई घायल भी बताए जा रहे हैं। यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पूर्व में एक बाजार में रूसी गोलाबारी में कम से कम 16 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए।

कीव पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री

वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कीव पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री ब्लिंकन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे, जिसमें वह उनसे बखमुत क्षेत्र पर फिर से कब्जा हासिल करने को लेकर ताजा जानकारी ले सकते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरु होने के बाद से ब्लिंकन का यह तीसरा कीव दौरा है। वह थोड़ी देर के लिए यहां अमेरिकी दूतावास भी गए। इसके बाद उन्होंने एक कब्रिस्तान का भी दौरा किया, जहां उन्होंने यूक्रेन के शहीद सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की।

ट्वीट कर दी जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस दौरे के बारे में ट्वीट कर लिखा कि, यूक्रेन के प्रति अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता को मजबूत करने और अपने यूक्रेनी सहयोगियों के साथ बैठक करने के लिए आज कीव लौट आया। बता दें कि, ब्लिंकन का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूक्रेन का जवाबी हमला अपने चौथे महीने में प्रवेश कर रहा है। कीव के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने हाल में देश के दक्षिण में कुछ इलाकों पर फिर से कब्जा हासिल करने जिक्र किया है।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT