होम / US Presidential Debate: आपस में उलझे भारतीय मूल के उम्मीदवार, एक ने दूसरे पर लगाया गंभीर आरोप

US Presidential Debate: आपस में उलझे भारतीय मूल के उम्मीदवार, एक ने दूसरे पर लगाया गंभीर आरोप

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : December 7, 2023, 3:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), US Presidential Debate: रिपब्लिकन से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार के रेस में कई उम्मीदवारों ने अपना नाम दर्ज कराया है। उन तमाम उम्मीदवारों में से एक तरफ भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी हैं तो वहीं निक्की हेली भी रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की अजमाइश कर रही है। ऐसे में दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी कर रहे हैं। वहीं बायोटेक उद्यमी रामास्वामी ने हेली को फासीवादी और भ्रष्ट करार भी दे दिया है।

बहस में कौन लोग रहे मौजूद 

बता दें कि, रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवारों के बीच चौथी बहस के दौरान ही रामास्वामी ने एरिजोना में दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर के साथ ही संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रही निक्की हेली के खिलाफ आरोपों की पूरी झड़ी लगा दी है। बता दें कि, इस बहस में सिर्फ चार उम्मीदवार (US Presidential Debate)  ही शामिल थे। इसके अलावा, न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस भी मौजूद थे।

रामास्वामी ने हेली को बताया भ्रष्ट

इस बहस में भाग लेते हुए 38 वर्षीय रामास्वामी ने हेली को भ्रष्ट बता दिया। उन्होंने एक कागज का टुकड़ा दिखाया, जिसमें निक्की यानी कि भ्रष्टाचार (NIKKI = CORRUPT) लिखा था। इतना ही नहीं उन्होंने निक्की को कठपुतली भी बताया। भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने निक्की हेली की पूरे जीवन पर ध्यान दिलाते हुए कहा है कि, “जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र छोड़ा था, तो वह दिवालिया हो गई थीं।  जिसके बाद अचानक से वह सैन्य ठेकेदार बन गईं। यह गणित आपस में नहीं जुड़ पा रहा है। यह इस तथ्य को स्पष्ट करता है कि वह भ्रष्ट हैं।”

उपयोगकर्ताओं को नाम से सत्यापित है जरुरी- रामास्वामी 

वहीं 51 साल  की हेली ने कहा कि, इन सब बातों पर जवाब देने के लिए मेरे पास समय नहीं है। हालांकि, रामास्वामी ने फिर भी हार नहीं मानी और हेली पर हमला करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि, ‘बाइडन शासन से अधिक फासीवादी एकमात्र व्यक्ति अब निक्की हेली ही हैं, जो सोचती हैं कि सरकार को उन सभी व्यक्तियों की पहचान आईडी के साथ ही करनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि, “यह स्वतंत्रता नहीं है, यह फासीवाद है। उन्हें व्हाइट हाउस क्या सत्ता के आसपास भी नहीं आने देना चाहिए।” बता दें कि, रामास्वामी हेली की एक हालिया टिप्पणी का जिक्र भी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि, “सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को नाम से सत्यापित करने की आवश्यकता है।”

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MI VS KKR : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 170 रन का लक्ष्य-Indianews
Chandan Roy Interview: Panchayat 3 के चंदन रॉय ने इंडिया न्यूज में की शिरकत, अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के किए खुलासे -Indianews
Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला सही या गलत, जानें लोगों ने क्या कहा-Indianews
अमित शाह डीपफेक मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है यह शख्स
Mango Rabri: आम से बनाएं जायकेदार डेजर्ट मैंगो रबड़ी, जानें टेस्टी और हेल्थी रेसिपी -Indianews
Arvind Kejriwal: क्या लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़मानत मिलनी चाहिए, जानें लोगों की राय-Indianews
भारत को मिली खुशखबरी, ईरान ने इजराइली जहाज से बंधक बनाए सभी नागरिकों को छोड़ा
ADVERTISEMENT