होम / Vladimir Putin: लंबे समय से शासन के बावजूद पुतिन इन नेताओं से रह गए पीछे, जानें कौन हैं ये

Vladimir Putin: लंबे समय से शासन के बावजूद पुतिन इन नेताओं से रह गए पीछे, जानें कौन हैं ये

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : December 9, 2023, 3:51 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Vladimir Putin: रूस में कुछ ही महिनो में राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अगर वह यह चुनाव जीतते हैं तो 2030 तक राष्ट्रपति के पद पर बने रहेंगे। बता दें कि, वह साल 1999 से सत्ता में बने हुए हैं। पुतिन, जोसेफ स्टालिन के बाद किसी और रूसी शासक की तुलना में काफी लंबे समय तक देश के राष्ट्रपति पद पर हुए हैं। रूस के राष्ट्रपति दुनिया के 10 सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित नेताओं में से एक हैं। तो चलिए जानते हैं 10 बड़े नेताओं के बारे में जो लंबे समय से सत्ता में बने हुए हैं।

1- इक्वेटोरियल गिनी के ओबियांग

बता दें कि, सोवियत संघ के पतन से एक दशक के पहले ही 81 वर्षीय तियोदोरो ओबियांग न्गुएमा साल 1979 में पश्चिमी अफ्रीकी राज्य के इक्वेटोरियल गिनी में तख्तापलट कर सत्ता में पहुंचे थे। वह लगभग 44 साल से सत्ता में हैं। वहीं, उनके दमनकारी शासन में इक्वेटोरियल गिनी को लोग ‘अफ्रीका के उत्तर कोरिया’ के रूप में जानते हैं।

2. कैमरून के बिया 

वहीं, कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया फिलहाल 90 वर्ष के हैं और वह नवंबर 1982 से पश्चिम अफ्रीकी देश पर शासन पर पैर जमाये हुए हैं। कहा जाता है कि, बिया के स्वभाव को समझना आसान नहीं है। इसी वजह से वह 41 साल से सत्ता में बने सबसे बुजुर्ग नेता को द स्फिंगक्स नाम से भी लोग जानते हैं। धोखाधड़ी के मामले में घिरे होने के बावजूद भी साल 2018 के चुनावों में लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है।

3. कांगो-ब्रेजाविले के सासौ न्गेसो

इसके बाद बात करें कांगो गणराज्य की जिसे कांगो-ब्रेजाविले के नाम से भी जाना जाता है। 80 साल के डेनिस सासौ न्गेसो ने मध्य अफ्रीका में देश के शीर्ष पर 39 साल गुजार चुके हैं। वह 1979 से 1992 तक राष्ट्रपति पद पर हैं, फिर भी गृह युद्ध के बाद 1997 में लौटे और तब से सत्ता में बने हैं।

4. युगांडा के मुसेवेनी

युगांडा जो कि 79 वर्षीय राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने पूरे 37 साल तक मध्य अफ्रीकी देश का नेतृत्व किया है और साल 2021 में चुनाव हुए और  छठे कार्यकाल के लिए उन्हें फिर से चुना गया है।

5. ताजिकिस्तान का रहमान

71 साल के इमोमली रहमान सोवियत संघ के पतन के बाद से सत्ता में बने हुए थे। वह 31 साल से अपने गरीब, पहाड़ी देश पर मजबूती से पकड़ बनाए हुए हैं।

6. इरिट्रिया के अफवेर्की

77 वर्षीय पूर्व विद्रोही नेता इसायस अफवेर्की जो कि 30 साल से सत्ता में बने हुए हैं। वह साल 1993 में इथियोपिया से स्वतंत्रता हासिल करने के बाद से वह अफ्रीकी राष्ट्र इरिट्रिया के राष्ट्रपति पद पर बने हुए हैं।

7. बेलारूस का लुकाशेंको

इसके बाद बात करें पुतिन के करीबी सहयोगी बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने यह यूक्रेन के पड़ोसी में 29 साल तक सत्ता में बनने के लिए सोवियत शैली के दमन का इस्तेमाल किया है। फिलहाल में वह 69 साल के हैं।

8. जिबूती के गुलेह

बता दें कि, जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह को साल 2021 में 5वें कार्यकाल के लिए चुना गया था। 76 साल के  गुलेह 24 वर्षों से देश के नेता रहे हैं।

9. रूस के व्लादिमीर पुतिन 

बात आती है 71 साल के पुतिन (Vladimir Putin) की जो दिसंबर 1999 से सत्ता में बने हुए हैं। वह दिसंबर साल 1999 में कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। फिर 2000 से 2008 तक दो कार्यकाल तक सत्ता में रहे। उसके बाद अपने प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव के साथ नौकरियों की अदला-बदली की,जिससे लगातार राष्ट्रपति जनादेश को दो तक सीमित करने वाले नियमों को दरकिनार किया जा सके।

कार्यकाल की यह सीमा पुतिन (Vladimir Putin) को अगले चुनाव में खड़े होने से अयोग्य घोषित कर देती है, लेकिन 2020 में एक विवादास्पद संवैधानिक सुधार ने उनके लिए कम से कम 2036 तक सत्ता में बने रहने का मार्ग प्रशस्त किया है।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.