होम / Vladimir Putin: 'तीन से अधिक बच्चे पैदा करें महिलाएं', राष्ट्रपति पुतिन ने रूस के लोगों से ऐसा क्यों कहा?

Vladimir Putin: 'तीन से अधिक बच्चे पैदा करें महिलाएं', राष्ट्रपति पुतिन ने रूस के लोगों से ऐसा क्यों कहा?

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : February 16, 2024, 12:13 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Vladimir Putin: रुस में लगातार जन्म दर गिरते हुए देखा जा रहा है जिसकी वजह से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस के लोगों से अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि देश के जातीय अस्तित्व के लिए रूसी परिवारों में कम से कम दो बच्चे होने चाहिए और अगर इसे विकसित और फलना-फूलना है तो तीन या अधिक बच्चे होने चाहिए।

रूस में लगातार गिर रही जन्म दर

बता दें कि, पुतिन ने उरल्स क्षेत्र में एक टैंक फैक्ट्री में श्रमिकों से कहा कि अगर रूसियों को अपनी पहचान बनाए रखनी है, तो उनके पास परिवार कम से कम दो बच्चे होने चाहिए। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, साल 1990 के दशक से रूस में जन्म दर लगातार नीचे गिर रही है।

यूक्रेन के साथ संघर्ष में रुस के कितने लोग मरे  

वहीं, पिछले साल फरवरी में शुरू हुए यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बाद से देश में तीन लाख से अधिक लोगों मारे जा चुके हैं। पुतिन ने साफ तौर पर कहा कि आने वाले दशकों में रूस की जनसंख्या बढ़ाना हमारा लक्ष्य होगा। दो साल पहले यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से कई रूसी मारे गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, संघर्ष के विरोध में या लड़ाई के लिए बुलाए जाने के डर से हजारों लोग देश छोड़कर भाग गए हैं।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.