ADVERTISEMENT
होम / विदेश / क्या है ईशनिंदा? क्यों मुस्लिम देशों में होती है इसके लिए मौत की सजा, आप भी जान रह जाएंगे हैरान

क्या है ईशनिंदा? क्यों मुस्लिम देशों में होती है इसके लिए मौत की सजा, आप भी जान रह जाएंगे हैरान

BY: Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 30, 2024, 5:20 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

क्या है ईशनिंदा? क्यों मुस्लिम देशों में होती है इसके लिए मौत की सजा, आप भी जान रह जाएंगे हैरान

What is Ish Ninda

India News (इंडिया न्यूज), What is Ish Ninda: ईशनिंदा का मतलब है किसी धर्म, उसके प्रतीकों, देवी-देवताओं या पैगम्बरों का अपमान करना। इस्लाम में खास तौर पर पैगम्बर मुहम्मद, कुरान और अल्लाह का अपमान करना ईशनिंदा माना जाता है। मुस्लिम बहुल देशों में इसे बहुत गंभीर अपराध माना जाता है और कुछ देशों में इसके लिए मौत की सज़ा भी दी जा सकती है। इस्लाम में अल्लाह, कुरान और पैगम्बर मुहम्मद की सर्वोच्चता और पवित्रता पर बहुत ज़ोर दिया जाता है।

मुस्लिम समाज में पैगम्बर का सम्मान सबसे ऊंचा स्थान रखता है और उनका अपमान करना समाज और धर्म के लिए बहुत बड़ा अपराध माना जाता है। इसलिए ईशनिंदा के मामले में सख्त सज़ा का प्रावधान किया गया है ताकि समाज में धार्मिक अनुशासन और भक्ति बनी रहे।

मुस्लिम बहुल देशों में ईशनिंदा कानूनों का इतिहास

जानकारी के अनुसार, ईशनिंदा कानूनों का इतिहास औपनिवेशिक काल से ही चला आ रहा है। ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप में अंतर-धार्मिक विवादों को कम करने के लिए ईशनिंदा के खिलाफ कानून बनाए गए थे। ये कानून आजादी के बाद भी पाकिस्तान और अन्य मुस्लिम देशों में जारी रहे और समय के साथ और भी सख्त होते गए।

आखिरी सांसे गिन रहा शख्स ने अस्पताल के बिस्तर पर गाया गाना, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक (indianews.in)

वर्तमान में पाकिस्तान, ईरान, सऊदी अरब, अफगानिस्तान और अन्य मुस्लिम देशों में ईशनिंदा के मामलों में सख्त सजा का प्रावधान है। मुस्लिम देशों में ईशनिंदा पर सख्त कानून होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इनकी आलोचना भी होती रही है। इन कानूनों का इस्तेमाल अक्सर निजी दुश्मनी, राजनीतिक मकसद और धार्मिक अल्पसंख्यकों को दबाने के लिए किया जाता है।

दिवाली से पहले Akshay Kumar ने राम नगरी अयोध्या के लिए खोला खजाना, करोड़ों की रकम की दान (indianews.in)

क्या है सजा का प्रावधान

मुस्लिम बहुल देशों में ईशनिंदा के लिए सजा के प्रावधान अलग-अलग हैं। सऊदी अरब और ईरान में मौत की सजा दी जाती है। पाकिस्तान में भी मौत की सजा का प्रावधान है, हालांकि इस पर बहुत कम अमल होता है। कई मामलों में आजीवन कारावास और कठोर सजा भी दी जाती है। इन देशों में ईशनिंदा के मामलों में अदालतें बहुत संवेदनशील होती हैं, लेकिन कई बार आरोपी व्यक्ति को भीड़ द्वारा सजा दी जाती है, जिसे “मॉब लिंचिंग” भी कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों का मानना ​​है कि ईशनिंदा कानून अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। संयुक्त राष्ट्र और दूसरे अंतरराष्ट्रीय संगठन कई बार इन कानूनों को हटाने की अपील कर चुके हैं। कई मुस्लिम देशों में इस बात पर भी बहस चल रही है कि ईशनिंदा के मामलों में सुधार किया जाना चाहिए या नहीं।

Tags:

India News Internationalindianewslatest india newsnews indiatoday india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT