Live
Search
Home > विदेश > Ali Larijani: कौन थे अली लारीजानी? मौत की पुष्टि के बाद बढ़ा तनाव, तेहरान के लिए कितना बड़ा नुकसान

Ali Larijani: कौन थे अली लारीजानी? मौत की पुष्टि के बाद बढ़ा तनाव, तेहरान के लिए कितना बड़ा नुकसान

Ali Larijani: ईरान ने पुष्टि की है कि सबसे ताकतवर नेता सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की इजराइली हमले में मौत हो गई है. तेहरान के ताकतवर नेता अली लारीजानी कौन थे. इससे ईरान पर क्या असर पड़ेगा.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: March 18, 2026 08:04:11 IST

Mobile Ads 1x1
Ali Larijani:  ईरान ने अपनी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. मंगलवार को दिए गए एक बयान में परिषद ने उन्हें शहीद दर्जा दिया और कहा कि इजरायली हवाई हमले में उनकी मौत हुई है.
 
ईरान में इस बात की पुष्टि इजरायल द्वारा यह कह जाने के कुछ घंटों बाद हुई. कि इजरायल ने चल रहे संघर्ष के तीसरे सप्ताह के दौरान ईरानी नेतृत्व को कमजोर करने के लिए हमले में लारीजानी सहित दो बड़े ईरानी सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया है.

बेटी के यहां गये थे घूमने

ईरान की फार्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, तेहरान के पूर्व में स्थित परदिस जिले में अपनी बेटी के घर पर मौजूद लारीजानी को अमेरिकी और जायोनी के लड़ाकू विमानों ने निशाना बनाया है. इजराइल ने कहा है कि उसने रात भर चले एक अभियान में लारीजानी को मार गिराया, जिसमें देश की अर्धसैनिक बासिज इकाई के कमांडर जनरल गुलाम रजा सुलेमानी भी मारे गए हैं. ईरान द्वारा इस बात की पुष्टि खाड़ी के पड़ोसी देशों और इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन हमलों के नए दौर के बाद हुई है. 67 साल के लारीजानी को खामेनेई की मृत्यु के बाद से ईरान के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता था या ऐसे कहें कि वे खामेनेई के दाहिना हांथ थे. उन्हें लड़ाई में एक प्रमुख व्यक्ति और खामेनेई का दाहिना हाथ माना जाता था , जिनकी 28 फरवरी को इजरायली हमले में मौत हो गई थी.
 
खामेनी की मृत्यु के बाद से , लारीजानी ने नए सर्वोच्च नेता मोजतबा की तुलना में कहीं अधिक प्रमुख भूमिका निभाई है. मोजतबा को अपने दिवंगत पिता का स्थान लेने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. 
 
कौन हैं अली लारीजानी?

3 जून 1958 को जन्में अली आर्देशिर लारीजानी एक प्रभावशाली शिया मुस्लिम परिवार में पले बढ़े. उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और आगे चल कर डॉक्टरेट की डिग्री भी हासिल की. 2004 में लारीजानी पहली बार ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की टीम में शामिल हुए.
 
अली लारीजानी परिवार

लारीजानी ने 20 साल की उम्र में फरीदा मोताहारी से शादी की थी. उनके चार बच्चे हैं, मोर्तेजा लारीजानी, फातिमा अर्देशिर लारीजानी, मोहम्मद रजा लारीजानी और सारा लारीजानी. फातिमा ने अमेरिका के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स क्लीवलैंड मेडिकल सेंटर में अपनी पढ़ाई की थी.
 
अली लारीजानी का राजनीतिक करियर

अली आर्देशिर लारीजानी जिनकी उम्र 67 साल है, ईरान के सबसे प्रभावशाली धार्मिक और राजनीतिक परिवारों में से एक हैं. पिछले चार दशकों में उन्होंने देश के सैन्य, धार्मिक और खुफिया तंत्र में मजबूत पकड़ बनाई. अगस्त 2025 में लारीजानी को ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव बनाया गया. यह संस्था रक्षा, परमाणु नीति और क्षेत्रीय रणनीति जैसे जरूरी विषयों पर काम करती है. जिसके जरिए लारीजानी को सरकार, सेना और मंत्रालयों से संबंधित बड़े फैसलों पर हक का अधिकार मिलता है. ईरानी मीडिया के मुताबिक अली लारीजानी ने देश के न्यूक्लियर डील्स में खास रोल प्ले किया था. 

MORE NEWS