होम / इस देश की महिलाएं देती हैं दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म, जानें इस लिस्ट में भारत पाकिस्तान किस नंबर पर

इस देश की महिलाएं देती हैं दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म, जानें इस लिस्ट में भारत पाकिस्तान किस नंबर पर

Ankita Pandey • LAST UPDATED : September 24, 2024, 9:56 pm IST

Where Is Highest Fertility Rate: सबसे अधिक प्रजनन दर कहां है

India News (इंडिया न्यूज), Where Is Highest Fertility Rate: भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी में पहले नंबर पर आता है। इस लिस्ट में चीन दूसरे स्थान पर है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे किस देश की महिलाएं पैदा करती हैं? अगर आपको लगता है कि सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिलाएं हैं, तो आप गलत हैं। आइए आपको बताते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा प्रजनन दर किस देश की महिलाओं करती है।

क्या कहती है रिपोर्ट

स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में जो डेटा सामने आया, उससे पता चला कि अफ्रीका में करीब 6 देश ऐसे हैं, जहां महिलाएं औसतन 6 या उससे ज्यादा बच्चों को जन्म देती हैं। यहां तक ​​कि दुनिया के जिन 20 देशों में महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देती हैं, उनमें से 19 देश अफ्रीकी महाद्वीप में हैं।

अपने दुश्मनों को बिल में घुस कर मार रहा है इजरायल… हिजबुल्लाह कमांडर का इस तरह किया खात्मा, लेबनान में मचाया बड़ी तबाही

बच्चों को सबसे ज्यादा जन्म देने वाली महिलाएँ

नाइजर की महिलाएँ दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देती हैं। स्टैटिस्टा की एक रिपोर्ट के अनुसार, नाइजर में हर महिला औसतन 7 बच्चों को जन्म देती है। यह आंकड़ा दुनिया के किसी भी देश के मुक़ाबले सबसे ज्यादा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह देश इतना ग़रीब है कि यहाँ के लोग दो वक़्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करते हैं।

आपको बता दें, नाइजर पश्चिमी अफ्रीका में एक लैंडलॉक देश है, जिसका आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ़ नाइजर है। इसका कुल क्षेत्रफल 1.27 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, जो इसे अफ्रीका का सबसे बड़ा देश बनाता है। साल 2023 की आई रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजर की आबादी करीब 25 मिलियन है।

भारत का पड़ोसी देश भी लिस्ट में

भारत का पड़ोसी देश अफगानिस्तान भी इस लिस्ट में है। टॉप 20 देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान 15वें नंबर पर था। यहां महिलाएं औसतन 4 से 5 बच्चों को जन्म देती हैं। अफगानिस्तान की कुल आबादी करीब 4 करोड़ बताई जाती है। अफगानिस्तान में 2023 में कुल जन्म दर करीब 4.55 बच्चे प्रति महिला थी। यहां उंचे जन्म दर का कारण कम शिक्षा दर, महिला सशक्तिकरण की कमी और पारंपरिक पारिवारिक संरचनाएं हैं।

जानें हिजबुल्लाह और फ्रांस में है अनोखा सबंध, मुस्लिमों के इस देश में होता है ये काम, जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

“जिसके भी घर में रॉकेट और मिसाइल होगा उसका…”, इजरायली PM ने लेबनान के लोगों को ये क्या चेतावनी दे दी?
Urmila Matondkar ने अपने पति से तलाक लेने का लिया फैसला, 8 साल की शादी को करेगी खत्म!
Bihar Politics: मंत्री अशोक चौधरी की कविता के बाद मुकेश सहनी का बड़ा बयान,सीएम नीतीश को लपेट दिया
Delhi News: दिल्ली में महिलाओं को कब मिलेंगे हर महीने 1000 रुपये? मंत्री कैलाश गहलोत ने बता दिया
निरस्त किए गए 3 कृषि कानूनों को लेकर कंगना रनौत ने ऐसा क्या कह दिया जिससे मच गया बवाल? कांग्रेस ने किया पलटवार
CG Naxalite Encounter: बस्तर में सुरक्षाबलों का सफल ऑपरेशन, दो नक्सली ढेर ; हथियार भी बरामद
जानें कितनी होती है विश्व की सबसे खतरनाक Mossad के जासूसों की सैलरी, बड़े- बड़े देशो के उद्योगपति भी रह गए हैरान
ADVERTISEMENT