Xi Jinping News: भारत के पड़ोसी देश चीन से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, जानकारी सामने आ रही है कि चीनी परमाणु मिसाइलों की लॉन्चिंग होने वाली थी. लेकिन उसमें ईंधन की जगह पानी भरे होने की जानकारी सामने आई. जिसकी वजह से लॉन्चिंग को रोक दिया गया.
इस पूरे मामले पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कार्रवाई भी सामने आई है. उन्होंने चीनी रॉकेट फोर्स के प्रमुख जनरल झांग यूक्सिया को बर्खास्त कर दिया है. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद चीन पूरी दुनिया में शर्मसार होता हुआ नजर आ रहा है.
जनरल झांग यूक्सिया कौन थे?
जिस चीनी अफसर को बर्खास्त किया गया है. उनका नाम जनरल झांग यूक्सिया बताया जा रहा है. जिसके बारे में बताया जाता है कि वो एक टॉप चीनी मिलिट्री अधिकारी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी थे. वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन में दूसरे सबसे सीनियर अधिकारी थे. सेंट्रल मिलिट्री कमीशन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) और पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) का सर्वोच्च सैन्य नेतृत्व निकाय है. चीनी सेना से जुड़े सभी बड़े फैसले वहीं लिए जाते हैं. यह कमीशन पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA), पीपल्स आर्म्ड पुलिस (PAP) और चीन की मिलिशिया का नेतृत्व करता है.
Union Budget 2026: बांग्लादेश पर ‘सख्त’ हुए भारत के तेवर! सहायता राशि में भारी कटौती? क्या है इस फैसले के पीछे की असली वजह
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, जनरल झांग यूक्सिया को 19 जनवरी को अमेरिका को चीन के परमाणु हथियारों से जुड़ा डेटा लीक करने, प्रमोशन के लिए रिश्वत लेने और पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की युद्ध की तैयारी से समझौता करने के आरोपों में हिरासत में लिया गया था. चीनी सेना के मुखपत्र PLA डेली में छपे एक लेख का हवाला देते हुए साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने रविवार को रिपोर्ट किया कि हमें भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कड़े और निर्णायक कदम उठाने होंगे जो युद्ध क्षमताओं के निर्माण को कमजोर करता है, और उन ‘बड़े चूहों’ की पूरी तरह से जांच और उन्हें खत्म करना होगा जो सैन्य खर्च में हेरफेर करते हैं.
ईंधन की जगह पानी भरा होने पर हुई कार्रवाई
2024 की ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि पश्चिमी चीन के शिनजियांग मिसाइल फील्ड में साइलो के ढक्कन ऐसे थे जो मिसाइलों को प्रभावी ढंग से लॉन्च होने से रोकते थे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीनी सेना में यह कार्रवाई हथियारों और उपकरणों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के कारण शुरू हुई. एक उदाहरण दिया गया कि साइलो में रखी कुछ मिसाइलों में ईंधन की जगह पानी भरा हुआ था.