Live
Search
Home > विदेश > जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हमला, बाहर फेंके गए स्मोक बम; 6 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हमला, बाहर फेंके गए स्मोक बम; 6 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Zohran Mamdani: बीते शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर जलते हुए गोले फेंके गए, जिनमें बोल्ट और स्क्रू भरे हुए थे. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-03-08 13:16:30

Mobile Ads 1x1

New York News: न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया, जब मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर हो रहा विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया. प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों के बीच झड़प हुई और इस दौरान ज्वलनशील उपकरण फेंके गए. अधिकारियों के अनुसार, एक प्रदर्शनकारी ने बोल्ट और स्क्रू से भरी दो धुआं छोड़ने वाली वस्तुएं फेंकीं. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कई लोगों को हिरासत में ले लिया.

जांच में क्या पता चला?

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टिस्क ने बताया कि शुरुआती जांच और एक्स-रे में यह उपकरण फुटबॉल से थोड़ा छोटा दिखाई दिया. यह काले टेप से लिपटा एक जार जैसा था, जिसके अंदर नट, बोल्ट और स्क्रू के साथ एक फ्यूज लगा हुआ था जिसे जलाया जा सकता था. हालांकि, टिस्क ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि उसमें कोई विस्फोटक सामग्री थी या नहीं. घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले आग की लपटें और धुआं हवा में उठता दिखाई दिया. इसके बाद वह वस्तु एक बैरिकेड से टकराई और पुलिस अधिकारियों से कुछ ही फीट की दूरी पर खुद ही बुझ गई. बाद में एफबीआई के न्यूयॉर्क कार्यालय ने पुष्टि की कि ग्रेसी मेंशन के पास से दो संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं. एफबीआई ने बताया कि उसका संयुक्त आतंकवाद-रोधी दल एनवाईपीडी के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रहा है.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना तब शुरू हुई जब दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जेक लैंग ने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर ममदानी के अपर ईस्ट साइड स्थित घर के पास ‘न्यूयॉर्क शहर पर इस्लामी कब्जे को रोको’ नारे से एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया. लैंग करीब 20 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे. उनमें से कुछ लोगों ने अमेरिकी झंडे वाली टोपी और ‘फ्रीडम’ लिखे स्वेटशर्ट पहन रखे थे. वे अपने साथ एक बकरी भी लेकर आए थे. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, 100 से ज्यादा विरोधी प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और लैंग व उनके समर्थकों के खिलाफ नारे लगाने लगे. इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस के अनुसार, लैंग के एक समर्थक ने विरोध कर रहे लोगों पर पेपर स्प्रे कर दिया, जिससे कई लोग रोने लगे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और भीड़ में कच्चे अंडे समेत कई चीजें फेंकी गईं. इसी अफरातफरी के बीच एक प्रदर्शनकारी ने दो जलती हुई वस्तुएं फेंकीं. इनमें से एक ईस्ट 87वीं स्ट्रीट पर गिर गई, जिससे वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के समय मेयर ममदानी और उनकी पत्नी ग्रेसी मेंशन में मौजूद नहीं थे. इसके अलावा पुलिस ने इस दौरान हिरासत में लिए गए कई लोगों की पहचान कर ली है.

MORE NEWS