होम / IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Toss: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Toss: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

India News Editor • LAST UPDATED : April 13, 2022, 7:06 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Toss: आईपीएल 2022 का 23वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बेहद जरूरी होगा। क्योंकि आईपीएल 2022 में मुंबई अब एकलौती ऐसी टीम है, जो अभी तक 1 भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अभी तक 4 मैच खेले है, जिसमे उसे 1 मैच में भी जीत नहीं मिली। अभी तक यह सीजन मुंबई के लिए बेहद खराब रहा है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम अब तक इस सीजन में अच्छा खेल दिखा रही है। लेकिन बावजूद इसके पंजाब को 4 में से 2 मैचों में ही जीत मिली है।

हालांकि पंजाब की टीम में इस साल कोई बड़ी कमी नजर नहीं आ रही है। लेकिन मुंबई की टीम को जल्दी की सही कॉम्बिनेशन बिठाना होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

हेड टू हेड में दोनों टीमें लगभग बराबर (IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Toss)

TATA IPL 2022 MI vs PBKS Dream11 Prediction Tips by Experts - KreedOn

इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 27 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने 14 बार मुंबई इंडियंस को हराया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने भी 13 बार पंजाब किंग्स को पटखनी दी है। इसलिए आमने-सामने की लड़ाई में यें दोनों टीमें लगभग बराबरी पर खड़ी है। हालांकि पंजाब की टीम ने मुंबई से 1 मैच ज्यादा जरूर जीता है। लेकिन मुंबई की टीम ने हर बड़े मौके पर पंजाब की टीम को हराया है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है और पंजाब की टीम 1 बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इसका अंदाजा यहीं से लग जाता है कि बड़े मैचों में मुंबई की टीम हमेशा ही पंजाब की टीम पर हावी रही है। अब देखना यह होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

MI की प्लेइंग-11 (IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Toss)

ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी

PBKS की प्लेइंग-11 (IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Toss)

मयंक अग्रवाल (C), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (WK), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा

IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Toss

Also Read : IPL 2022 Deepak Chahar Back Injury: चेन्नई पर टूटा मुसीबतों का पहाड़… अब तो चैम्पियन बनना होगा मुश्किल

Also Read : TATA IPL 2022 Umraan Malik: जम्मू-कश्मीर के इस युवा की इतनी है रफ़्तार कि बुमराह भी लगने लगे बेकार

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Canada Police: कनाडा पुलिस को मिली सफलता, निज्जर हत्या मामले से जुड़े हिट स्क्वाड सदस्यों को किया गिरफ्तार -India News
क्या आपके फोन में चल रहा Fake App हैं? ऐसे करें असली-नकली की पहचान-Indianews
Airtel के 37 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए खुशखबरी, 84 दिन के लिए फ्री मिल रही है ये सर्विस-Indianews
Pakistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में बस के खाई में गिरने से 20 लोगों की मौत, 21 अन्य घायल- Indianews
Boris Johnson: बोरिस जॉनसन भूल गए फोटो पहचान पत्र, मतदान केंद्र छोड़कर चले गए -India News
Noise Pop Buds सिंगल चार्ज में चलेगा 50 घंटे, भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स- Indianews
Mount Everest: माउंट एवरेस्ट को लेकर नेपाल के सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, चढ़ाई परमिट की सीमा तय करने का दिया आदेश -India News
ADVERTISEMENT