होम / Jharkhand : लगातार बारिश से झारखंड हुआ जलमग्न, कई डैम खतरे के निशान से पार

Jharkhand : लगातार बारिश से झारखंड हुआ जलमग्न, कई डैम खतरे के निशान से पार

Dharambir Sinha • LAST UPDATED : October 2, 2023, 7:28 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) (Jharkhand) : झारखंड राज्य इस समय पाकृतिक त्रासदी की मार झेल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के सभी जिलों में तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई कच्चे मकान टूट गए है। गिरिडीह जिले में डैम के टूटने की खबर है।

30 घंटे से लगातार बारिश

जानकारी के अनुसार बोकारो में दीवार गिरने से 4 साल की एक बच्ची की मौत हुई है। इसके साथ ही चास में भी एक मकान गिरने से मवेशियों की मौत हुई। झारखंड के लालपुर में एक व्यक्ति नदी में बह गया है। 30 घंटे से लगातार झारखंड में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से रांची की लगभग सभी सड़के जलमग्न हैं। रांची की हरमू नदी बारिश के बाद उफान पर है। लंबे समय के बाद लोगों ने इस नदी के जलस्तर को बढ़ते हुए देखा है।

अधिकतर डैम का बढ़ा जलस्तर 

बता दें कि मैथन डैम और पंचेत डैम का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। खतरे को देखते हुए दोनों डैमों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 181.75 मीटर पर पहुंच गया। इसके बाद डैम के 13 में से छह फाटक खोल दिया गया। डैम के फाटक से 698 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है। अनगड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप नदी की धार में फंसे युवक का शव दिखा। सूचना मिलने के बाद कुछ लोग ट्यूब के सहारे नदी में उतरे और शव को बाहर निकाला। जांच में जुटी पुलिस ने अभी तक मृतक की पहचान करने में नाकाम रही है। एक ऑटो डॉइवर समेत सभी यात्री गड्ढे में जा गिरा। जिसमें सवार 6 लोग पूरी तरह से डूब गये।

Also Read :

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ebrahim Raisi: कौन हैं मोजतबा खामेनेई? इब्राहिम रईसी की मौत के बाद हैं सुर्खियों में- Indianews
Lok Sabha Election: मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो के दौरान हुई झड़प, भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल के लिए कर रहे थे प्रचार-Indianews
North Korea: अमेरिका की ‘परमाणु परीक्षण’ पर उत्तर कोरिया ने दी धमकी, बढ़ा तनाव- Indianews
पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान और बाबर आजम की हो रही आलोचना, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप-Indianews
Viral News : फ्रंटियर एयरलाइंस के यात्री ने इसके लिए किया विवाद, उतरना पड़ा पूरी फ्लाइट- Indianews
Iran: राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कल ईरान जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़-Indianews
PM Modi Super Exclusive Interview: राम मंदिर और देश के सौहार्द्र पर पीएम मोदी का विपक्ष को जवाब-Indianews
ADVERTISEMENT