Live
Search

 

Home > जॉब
Category:

जॉब

More News

Home > जॉब

Railway RRB Group D Vacancy: इंडियन रेलवे में नौकरी की भरमार, ITI, 10वीं पास करें आवेदन, 22000 से अधिक होगी सैलरी

Sarkari Naukri Railway RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी (Govt Jobs) पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए तमाम खास बातों को गौर से पढ़ें.

Mobile Ads 1x1

Railway RRB Group D Recruitment 2026: इंडियन रेलवे (Indian Railway) में जो उम्मीदवार लंबे समय से नौकरी (Sarkari Naukri) का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती एक बेहतरीन मौका है. इसके लिए रेलवे ने RRB ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा यह भर्ती सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस (CEN) नंबर 09/2025 के तहत आयोजित की जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कहां और कैसे करें आवेदन?

RRB ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ही किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतज़ार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

उम्र सीमा और छूट की जानकारी

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, PwD आदि) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

RRB ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) पास होना अनिवार्य है. कुछ विशेष टेक्निकल या ट्रेड-स्पेसिफिक पदों के लिए ITI सर्टिफिकेट धारकों को भी अवसर मिल सकता है, जो पद-वार पात्रता पर निर्भर करेगा.

आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 500 रुपये
SC / ST / PwD और सभी महिला उम्मीदवार के लिए शुल्क: 250 रुपये
फीस से जुड़ी शर्तें और रिफंड नियम विस्तृत नोटिफिकेशन में दिए गए हैं.

कितनी हैं वैकेंसी और क्या मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे के विभिन्न ज़ोन और प्रोडक्शन यूनिट्स में कुल 22,195 लेवल-1 पदों को भरा जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के तहत लेवल-1 पे मैट्रिक्स में नियुक्त किया जाएगा.
बेसिक सैलरी: 18,000 प्रतिमाह
इसके अलावा, महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य लागू भत्ते भी मिलेंगे.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
Railway RRB Group D Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Railway RRB Group D Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

RRB ग्रुप D भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी, जो इस प्रकार है.
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
मेडिकल एग्जामिनेशन
फाइनल नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को हर चरण में क्वालिफाई करना अनिवार्य होगा.

MORE NEWS