Indian Army Agniveer Recruitment 2026: देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तक है.
भारतीय सेना के इस भर्ती अभियान के तहत जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल समेत कई श्रेणियों में 25,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अगर आप भी यहां आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.
अग्निवीर भर्ती 2026: वैकेंसी और योग्यता
इस साल की भर्ती में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन स्तर तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है.
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
न्यूनतम शारीरिक मानक (पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य मानक):
लंबाई: 170 सेमी
छाती: 77 सेमी (कम से कम 5 सेमी फुलाव के साथ)
आवेदन प्रक्रिया और फीस
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान 250 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी. भुगतान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पोर्टल के माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है. ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा.
चयन होने पर मिलने वाली सैलरी
चयनित अग्निवीर चार वर्ष तक अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेवा देंगे. वेतन संरचना इस प्रकार है:
पहला वर्ष: 30,000 रुपये प्रतिमाह
दूसरा वर्ष: 35,000 रुपये प्रतिमाह
तीसरा वर्ष: 40,000 रुपये प्रतिमाह
चौथा वर्ष: 40,000 रुपये प्रतिमाह
30% योगदान अग्निवीर कॉर्पस फंड में जाएगा, जिसमें सरकार बराबर हिस्सा जोड़ेगी. अनुमानित इन-हैंड सैलरी पहले वर्ष में लगभग 21,000 रुपये और चौथे वर्ष में करीब 28,000 होगी.
यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन
Indian Army Agniveer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का लिंक
Indian Army Agniveer Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होगी भर्ती
अग्निवीर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में आयोजित की जाएगी:
1. कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) / कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)
पद के अनुसार प्रश्नों की संख्या और अंक निर्धारित हैं:
जनरल ड्यूटी (GD): 50 प्रश्न, 100 अंक
टेक्निकल / क्लर्क: 50 प्रश्न, 200 अंक
परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल साइंस, गणित, लॉजिकल रीजनिंग, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस और जनरल इंग्लिश जैसे विषय शामिल होंगे.
रिक्रूटमेंट रैली
CBT पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसमें शामिल हैं:
1.6 किमी दौड़
पुल-अप्स
9 फीट खाई कूद
ज़िग-ज़ैग बैलेंस
शारीरिक माप और मेडिकल जांच
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अंतिम चरण में दस्तावेजों की जांच और फिटनेस की पुष्टि की जाएगी.
जो युवा देश सेवा के साथ अनुशासन, सम्मान और करियर अवसर चाहते हैं, उनके लिए इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 एक सुनहरा मौका है. आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना न भूलें.