Sarkari Naukri BPSC TRE Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. BPSC जल्द ही TRE 4.0 नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.
BPSC TRE Recruitment: बिहार में सरकारी शिक्षक (Govt Teacher) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ सकती है. इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (TRE) 4.0) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत 40,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है. आधिकारिक नोटिफिकेशन bpsc.bih.nic.in पर जारी की जाएगी.
जो उम्मीदवार लंबे समय से नई शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. साथ ही इसके बार में नीचे विस्तार से देख सकते हैं.
संभावित वैकेंसी में बिहार के सरकारी स्कूलों के विभिन्न स्तर शामिल हो सकते हैं:
प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5)
मिडिल स्कूल टीचर (कक्षा 6 से 8)
सेकेंडरी टीचर (कक्षा 9 से 10)
हायर सेकेंडरी टीचर (कक्षा 11 से 12)
विषयवार पदों की सटीक संख्या और श्रेणीवार आरक्षण का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया जाएगा. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए.
पद के स्तर के अनुसार योग्यता अलग-अलग होगी.
प्राइमरी टीचर: सीनियर सेकेंडरी (12वीं) पास होने के साथ D.El.Ed या समकक्ष डिग्री और संबंधित TET परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए.
मिडिल, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी टीचर: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ B.Ed की डिग्री होनी चाहिए.
न्यूनतम आयु 21 वर्ष होने की संभावना है. अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार तय की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी.
BPSC TRE 4.0 चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा शामिल होगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. लिखित परीक्षा में विषय ज्ञान और शिक्षण योग्यता (Teaching Aptitude) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और मार्किंग स्कीम की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन के साथ जारी की जाएगी.
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी.
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखना होगा.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026 से जुड़ी सटीक और प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…
Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…
अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…
Chandigarh Alcohol Rules Update: चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक नई आबकारी…
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान…
Petrol Tank Viral Video: अयोध्या-बस्ती राजमार्ग पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों का…