IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान थुशारा (Nuwan Thushara) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपनी नई फिटनेस नीति के तहत उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने से मना कर दिया है.
आरसीबी को लगा तगड़ा झटका.
नई दिल्ली. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान थुशारा (Nuwan Thushara) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपनी नई फिटनेस नीति के तहत उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने से मना कर दिया है. यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बड़ा झटका है, जिन्होंने IPL 2026 की नीलामी में थुशारा को 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले टीम को उनके विकल्प की तलाश करनी पड़ेगी.
दरअसल, SLC ने हाल ही में खिलाड़ियों के लिए सख्त फिटनेस मानक तय किए हैं, जिन्हें विदेशी लीग जैसे IPL और PSL में खेलने से पहले पूरा करना जरूरी है. थुशारा इन मानकों पर खरे नहीं उतर सके, जिसके चलते उन्हें मंजूरी नहीं दी गई. हालांकि बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि थुशारा पूरी तरह फिट हैं और उन्हें कोई चोट नहीं है, लेकिन उनकी ओवरऑल फिटनेस को लेकर सवाल उठाए गए हैं. दूसरी ओर, दुष्मंथा चमीरा, दासुन शनाका, पाथुम निसांका और कमिंदु मेंडिस जैसे श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने ये फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और उन्हें IPL खेलने की अनुमति मिल गई है.
थुशारा का प्रदर्शन
थुशारा ने 2025 एशिया कप में श्रीलंका के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उसके बाद वह 2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर हो गए. कई तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद उन्हें मौका नहीं मिला. RCB में उनके पास प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का अच्छा मौका था, खासकर जब जोश हेजलवुड चोटिल हैं और यश दयाल भी टीम से बाहर हैं.
थुशारा ने एक ही मैच खेला है
ऐसे में न्यूजीलैंड के जैकब डफी और थुशारा ही तेज गेंदबाजी के प्रमुख विकल्प थे, जिसमें थुशारा को IPL का अनुभव भी था. उन्होंने 2025 में RCB के लिए एक मैच खेला था, जिसमें 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया था. इससे पहले 2024 में वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए थे.
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…