<
Categories: जॉब

BPSC TRE 4 Vacancy: बीपीएससी शिक्षक भर्ती 4.0 का जल्द आएगा नोटिफिकेशन! जानें एलिजिबिलिटी और जरूरी डिटेल्स

Sarkari Naukri BPSC TRE Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. BPSC जल्द ही TRE 4.0 नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.

BPSC TRE Recruitment: बिहार में सरकारी शिक्षक (Govt Teacher) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ सकती है. इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (TRE) 4.0) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत 40,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है. आधिकारिक नोटिफिकेशन bpsc.bih.nic.in पर जारी की जाएगी.

जो उम्मीदवार लंबे समय से नई शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. साथ ही इसके बार में नीचे विस्तार से देख सकते हैं.

BPSC TRE 4.0: किन पदों पर होगी भर्ती?

संभावित वैकेंसी में बिहार के सरकारी स्कूलों के विभिन्न स्तर शामिल हो सकते हैं:

प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5)
मिडिल स्कूल टीचर (कक्षा 6 से 8)
सेकेंडरी टीचर (कक्षा 9 से 10)
हायर सेकेंडरी टीचर (कक्षा 11 से 12)

विषयवार पदों की सटीक संख्या और श्रेणीवार आरक्षण का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया जाएगा. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए.

BPSC TRE 4.0 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

पद के स्तर के अनुसार योग्यता अलग-अलग होगी.

प्राइमरी टीचर: सीनियर सेकेंडरी (12वीं) पास होने के साथ D.El.Ed या समकक्ष डिग्री और संबंधित TET परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. 
मिडिल, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी टीचर: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ B.Ed की डिग्री होनी चाहिए.

आवश्यकता अनुसार STET या TET योग्यता

न्यूनतम आयु 21 वर्ष होने की संभावना है. अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार तय की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

BPSC TRE 4.0 चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा शामिल होगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. लिखित परीक्षा में विषय ज्ञान और शिक्षण योग्यता (Teaching Aptitude) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और मार्किंग स्कीम की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन के साथ जारी की जाएगी.

BPSC TRE 4.0 Recruitment के लिए ऐसे करें आवेदन

BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी.
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखना होगा.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026 से जुड़ी सटीक और प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें. 

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST