आज हम आपको रियलमी और मोटोरोलाा जैसी कंपनियों के दमदार स्मार्टफोन्स रियलमी पी4 पावर और मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपने बेहतरीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानी जाती है.
रियलमी पी4 पावर और मोटोरोला सिग्नेचर का कंपैरिजन
Realme P4 Power vs Motorola Signature Comparison: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको दो दमदार स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं. ये स्मार्टफोन्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन्स हो सकते हैं. हम यहां दोनों स्मार्टफोन्स का कंपैरिजन करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपना पसंदीदा स्मार्टफोन चुन सकते हैं. यहां हम आपको रियलमी पी4 पावर और मोटोरोला सिग्नेचर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं…
रियलमी पी4 पावर की कीमत 25,999 रुपए है, जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है. हालांकि कीमतों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत 59,999 रुपए है. इसे भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है. ऑफर्स के बाद इसकी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.
अगर इन दोनों स्नार्टफोन्स की बैटरी का कंपैरिजन करें, तो मोटोरोला सिग्नेचर में 5200 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80 वाट SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें 27 वाट की रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है. वहीं रियलमी पी4 पावर में 10001 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90 वाट TurboPower वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें 10 वाट वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5 वाट वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है.
रियलमी पी4 पावर में डबल रियर कैमरा दिए गए हैं. इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. मोटोरोला सिग्नेचर में ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं. इसनमें प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा 50-50 मेगापिक्सल के हैं. वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…