<
Categories: जॉब

CRPF Vacancy: सीआरपीएफ में नौकरी की भरमार, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, 69000 है मंथली सैलरी

Sarkari Naukri CRPF Recruitment 2026: सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) में नौकरी (Govt Jobs) पाने का एक बेहतरीन अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए खास बातों को गौर से जरूर पढ़ें.

CRPF Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) ने 2026 के लिए कांस्टेबल पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना बेहद जरूरी है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9175 पदों को भरा जाएगा. यह भर्ती विभिन्न ट्रेड्स के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे अलग-अलग स्किल वाले उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने का विचार बना रहे हैं, वे सबसे पहले नीचे दिए गए सभी तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.

यहां नौकरी पाने का क्या है योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है:

सामान्य कांस्टेबल पदों के लिए:

आयु: 21 से 27 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
जन्म तिथि: 02 जनवरी 1999 से 01 जनवरी 2005 के बीच

ट्रेड आधारित पदों (जैसे मैकेनिक, दर्जी, माली आदि) के लिए:

आयु: 18 से 23 वर्ष
जन्म तिथि: 02 जनवरी 2003 से 01 जनवरी 2008 के बीच

इन पदों में मोटर मैकेनिक, मोची, बढ़ई, दर्जी, रसोइया, नाई, धोबी, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन जैसे कई ट्रेड शामिल हैं.   

ऐसे होता है चयन(Selection Process)

CRPF भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, ताकि योग्य उम्मीदवारों का सही चयन किया जा सके:

PET (Physical Efficiency Test)
PST (Physical Standard Test)
CBT (Computer Based Test)
ट्रेड/स्किल टेस्ट
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV)
मेडिकल परीक्षण (DME/RME)

PET और PST में सफल उम्मीदवारों को ही CBT के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. खास बात यह है कि फिजिकल टेस्ट RFID तकनीक और डिजिटल उपकरणों के माध्यम से पारदर्शिता के साथ आयोजित किए जाएंगे.

फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क (Application Fee)

General / OBC / EWS (पुरुष उम्मीदवार) के लिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये
SC / ST / सभी महिला उम्मीदवार / पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क: शुल्क माफ

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और CSC वॉलेट के जरिए किया जा सकता है.

CRPF Constable Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है, जो सुरक्षा बलों में करियर बनाना चाहते हैं. सही समय पर आवेदन, योग्यता की जांच और तैयारी की मजबूत रणनीति आपको इस प्रतियोगिता में आगे बढ़ा सकती है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें और अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

ऑटो, बाइक और ट्रैक्टर…दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर चलाया ये वाहन, तो कटेगा भारी चालान

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कल यानी (14 अप्रैल, 2026) को प्रधानमंत्री…

Last Updated: April 13, 2026 16:11:56 IST

Kal Ka Panchang 14 April 2026: कल मंगलवार का खास दिन, यहां जानिए पूरे दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शुभ समय

Kal ka Panchang 14 April 2026: कल 14 अप्रैल 2026, मंगलवार का पावन दिन है,…

Last Updated: April 13, 2026 16:02:47 IST

Almond Benefits: बादाम छीलकर खाएं या ऐसे ही? फायदे बढ़ाने का सही तरीका क्या है, खाने का सही समय

Almond Benefits: आप शायद पहले से ही अच्छी तरह जानते होंगे कि बादाम आपकी सेहत…

Last Updated: April 13, 2026 16:00:23 IST

Ambedkar Jayanti 2026 School Holiday: देशभर में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें वजह और राज्यों की लिस्ट

Ambedkar Jayanti 2026 School Holiday: अंबेडकर जयंती पर देशभर में सम्मान के साथ आयोजन होंगे…

Last Updated: April 13, 2026 15:56:01 IST

एक झटके में गिर गई 10 लाशें, महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाला मामला; सुन फट जाएगा कलेजा

Maharashtra Road Accident: शुरुआती जानकारी के मुताबिक इको कार कल्याण से मुरबाद जा रही थी.…

Last Updated: April 13, 2026 15:51:34 IST

हार्दिक पांड्या ने 2 बार बदले ग्लव्स, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स को थी मनाही! क्या 24 घंटे में बदले नियम?

IPL Gloves Change Controversy: आईपीएल 2026 में पिछले 2 दिन से खिलाड़ियों के ग्लव्स बदलने…

Last Updated: April 13, 2026 15:44:48 IST