<
Categories: जॉब

देवेन्द्र झाझरिया ने Delhi Half Marathon को बताया वैश्विक संदेश, बोले –106 देशों की पुष्टि, भारत पहली बार करेगा World Para Athletics की मेज़बानी

Delhi Half Marathon:देवेन्द्र झाझरिया दो बार के पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पैरा एथलेटिक्स कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष, ने दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ पर भावुक संदेश देते हुए कहा कि यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि एक वैश्विक एकता का प्रतीक है। Delhi Half Marathon: “दिल्ली दौड़ेगी, दिल्ली जीतेगी” उन्होंने कहा, […]

Delhi Half Marathon:देवेन्द्र झाझरिया दो बार के पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पैरा एथलेटिक्स कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष, ने दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ पर भावुक संदेश देते हुए कहा कि यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि एक वैश्विक एकता का प्रतीक है। Delhi Half Marathon: “दिल्ली दौड़ेगी, दिल्ली जीतेगी” उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोगों में जज़्बा है। कोई भी दिक्कत आए, वो फिर भी दौड़ते हैं। यही असली दिल्ली की भावना है। इस मैराथन ने 20 साल पूरे किए हैं — मैं वेदांता और आयोजकों को दिल से बधाई देता हूं। ये ‘Fit Delhi – Play Delhi – Win Delhi’ की सच्ची तस्वीर है।” “देवेन्द्र झाझरिया का संदेश: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स से भारत देगा दुनिया को नया पैगाम” World Para Athletics: भारत में पहली बार झाझरिया ने खुलासा किया कि यह उनके लिए एक व्यक्तिगत सपना था कि भारत में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप हो, जो अब हकीकत बन चुका है। “106 देशों की पुष्टि मिल चुकी है। यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। यह टूर्नामेंट केवल एथलीट्स के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है,” उन्होंने कहा। World Para Athletics: “मेरे योद्धा तैयार हैं” भारत के प्रमुख पैरा एथलीट्स जैसे सुमित अंतिल, योगेश कथुनिया, सिमरन, और नवदीप की तैयारियों पर बात करते हुए झाझरिया ने कहा, “इन खिलाड़ियों से मेरी बहुत करीबी बातचीत होती है। मैदान में खेलने का दबाव है, लेकिन घरेलू मैदान पर खेलने का आत्मबल भी है। मुझे भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी इतिहास रचेंगे।” उन्होंने आगे जोड़ा कि, “मैं चाहता हूं कि कोई मुझे अध्यक्ष न कहे — खिलाड़ी मुझे भाई साहब कहते हैं, और यही बंधन असली ताकत है। यही भरोसे का रिश्ता नतीजे लाता है।” संबंधित खबरें World Para Athletics: पाकिस्तान से मुकाबले पर बयान एक मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की टीम की पुष्टि अभी नहीं आई है — शायद वो फल अभी पका नहीं है।” यह बयान माहौल को हल्का करते हुए भारत की तैयारियों का आत्मविश्वास दर्शाता है। देवेन्द्र झाझरिया का संदेश केवल खेल तक सीमित नहीं है — यह आत्मबल, समर्पण, और एक नए भारत के निर्माण की गवाही है। दिल्ली हाफ मैराथन और आगामी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक नई ऊंचाई तक ले जाएंगे।
Anurag Bisht

Share
Published by
Anurag Bisht

Recent Posts

Reservation increase: रिजर्वेशन नियम पर बड़ा फैसला, SC-ST आरक्षण बढ़ा, SEBC के लिए पहली बार कोटा लागू

Reservation in Odisha: ओडिशा सरकार ने SC-ST आरक्षण बढ़ाकर और SEBC के लिए पहली बार कोटा…

Last Updated: April 5, 2026 10:58:53 IST

Vikata Sankashti Chaturthi 2026: क्यों खास है विकटा संकष्टी चतुर्थी, ऐसे करें पूजा, तिथि और सही समय

Vikata Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी 2026, 5 अप्रैल को मनाई जाएगी. यह व्रत…

Last Updated: April 5, 2026 10:54:37 IST

जीजू के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, AAP सांसद राघव चड्ढा के वीडियो पर किया भावुक कमेंट, वीडियो वायरल

हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया…

Last Updated: April 5, 2026 10:42:05 IST

Silver Price Today 5 April: बढ़ा या घटा? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Silver Price Today 5 April: चांदी का भाव आज का 5 अप्रैल 2026:मिडिल ईस्ट में…

Last Updated: April 5, 2026 10:36:25 IST

RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खतरा बनेंगे ये 5 घातक खिलाड़ी, एक ने 6 गेंदों में ठोके थे 33 रन

RCB vs CSK: 5 अप्रैल को बेंगुलरु के चिन्नास्वामी में आरसीबी बनाम सीएसके का महामुकाबला…

Last Updated: April 5, 2026 10:24:54 IST

Job Leave for Passion: सैलरी से बड़ा जब निकला सपना, 50 लाख की छोड़ी नौकरी, चुनी क्रिएटिव दुनिया

Job Leave for Passion: आज के समय में जहां लोग सुरक्षित नौकरी के पीछे भागते हैं,…

Last Updated: April 5, 2026 10:06:15 IST