<

अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने लिया ऐसा फैसला, जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में वित्त मंत्री खन्ना ने कहा था कि इस कदम का मकसद सार्थक सेवा के बाद अग्निपथ योजना के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व अग्निवीरों को अवसर प्रदान करना है।

India News (इंडिया न्यूज),UP:यूपी सरकार ने शुक्रवार को पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण देने का शासनादेश जारी कर दिया। इसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल, पीएसी, कांस्टेबल घुड़सवार और फायरमैन की भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से जारी आदेश में उन्हें अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। यह लाभ अग्निवीर के रूप में चार साल की सेवा करने वालों को मिलेगा। इन नौकरियों में मिलेगा आरक्षण उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य पुलिस बल में कांस्टेबल, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन समेत कई पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में वित्त मंत्री खन्ना ने कहा था कि इस कदम का मकसद सार्थक सेवा के बाद अग्निपथ योजना के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व अग्निवीरों को अवसर प्रदान करना है। बैठक में लिया गया फैसला उन्होंने कहा था, ‘यह एक महत्वपूर्ण फैसला है। आरक्षण सभी श्रेणियों – सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी पर लागू होगा। अगर कोई अग्निवीर एससी श्रेणी का है, तो उसे एससी के भीतर और अगर ओबीसी है, तो उसे ओबीसी के भीतर आरक्षण लागू होगा।’ खन्ना ने कहा कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अग्निवीरों को तीन साल तक की विशेष आयु छूट भी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में भर्ती की चार श्रेणियां हैं – कांस्टेबल पुलिस, कांस्टेबल पीएसी, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन, जिनमें अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के तहत भर्ती का पहला बैच 2026 में आएगा। up राज्यों में 10 प्रतिशत आरक्षण खन्ना ने कहा था, ‘कई राज्यों और केंद्रीय बलों ने अग्निवीरों को आरक्षण देने की पहल की है। सीआईएसएफ, बीएसएफ और हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों ने पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण की पेशकश की है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने अब 20 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है, जो एक साहसिक और उदार पहल है। उन्होंने कहा, ‘इससे न केवल उनकी (अग्निवीरों की) सेवा को मान्यता मिलती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित होता है कि वे अपने सैन्य कार्यकाल के बाद भी देश की सुरक्षा संरचना में योगदान देना जारी रख सकें।’ बॉलीवुड के इस मशहूर डायरेक्टर ने अपने ही ड्राइवर को घोंप दिया चाकू, पूरा मामला जान पुलिस भी रह गई शॉक्ड, केस दर्ज संबंधित खबरें पलवल विधानसभा क्षेत्र भरेगा विकास की नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की घोषणाओं का खोला पिटारा 6 साल की बच्ची बनी आतंकवादी, बेरहमी से कर दिया आर्मी जनरल का कत्ल, पूरे देश में मच गया हड़कंप

Recent Posts

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST