<
Categories: जॉब

दिल्ली पुलिस परीक्षा भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, आज से शुरू हुई सॉल्ट बुकिंग, जल्द कर लें बुक कहीं चुक न जाएं आप

Delhi Police Recruitment 2025 Exam: जिन लोगों ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल की भर्तियों में अप्लाई किया है, उनके लिए एक बड़ी खबर है, SSC ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ड्राइवर, एग्जीक्यूटिव, मिनिस्ट्रियल और AWO-TPO एग्जाम के लिए स्लॉट बुकिंग प्रोसेस शुरू कर दिया है.

Delhi Police Slot Booking 2025 Online: जो लोग दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देख रहें है और जिन्होंने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल की भर्तियों में अप्लाई किया है, उनके लिए एक बड़ी खबर है, दरअसल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ड्राइवर, एग्जीक्यूटिव, मिनिस्ट्रियल और AWO-TPO एग्जाम के लिए स्लॉट बुकिंग प्रोसेस शुरू कर दिया है. कैंडिडेट्स 5 दिसंबर से SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपनी एग्जाम डेट और शिफ्ट स्लॉट चुन सकते हैं. कमीशन ने हर एग्जाम डेट के लिए एक डेडलाइन भी तय की है, जिसके अंदर कैंडिडेट्स को अपनी सेल्फ-स्लॉट बुकिंग पूरी करनी होगी.

स्लॉट बुकिंग की डेट्स

भर्ती  परीक्षा की तारीखें  स्लॉट बुकिंग की अवधि
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 16-17 दिसंबर 2025 5 दिसंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 (11 PM)
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव महिला और पुरुष भर्ती 2025 18 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 5 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 (11PM)
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 07 से 12 जनवरी 2026 5 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 (11PM)
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर- AWO/टेलीप्रिंटर ऑपरेटर TPO)  भर्ती 2025 15- 22 जनवरी 2026 
5 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 (11PM)
कैंडिडेट्स ऊपर बताए गए समय के अंदर दिल्ली पुलिस एग्जाम के लिए अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं. लेकिन साथ हीं ऑफिशियल नोटिस भी जरूर देखते रहें.

दिल्ली पुलिस पेपर के लिए स्लॉट कैसे बुक करें?

  1. अपना एग्जाम स्लॉट बुक करने के लिए, कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल SSC वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा.
  2. यहां, लॉगिन या रजिस्टर लिंक पर जाएं और अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.
  3. लॉगिन डैशबोर्ड खुलने के बाद, आपको My Applications सेक्शन में उन सभी फॉर्म की लिस्ट दिखेगी जिनके लिए आपने अप्लाई किया है.
  4. आपको यहां दिल्ली पुलिस भर्ती भी दिखेगी. अब, उस पेपर के लिंक पर क्लिक करें जिसके लिए आप अपना स्लॉट बुक करना चाहते हैं.
  5. ज़रूरी निर्देश पढ़ने के बाद, अपनी पसंद की तारीख, शहर और शिफ्ट चुनें.
  6. आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. उसे वेरिफाई करें और सबमिट करें.
  7. आपका स्लॉट बुक हो जाएगा.
अगर आप अपना स्लॉट बुक करने में देरी करते हैं, तो आपको “स्लॉट उपलब्ध नहीं है” दिख सकता है. इस मामले में, आपको कोई दूसरा शहर चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा. इन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आमतौर पर एग्जाम की तारीख से लगभग 3-4 दिन पहले जारी किए जाते हैं. इसमें आपकी शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम की तारीख और एग्जाम सेंटर की सभी डिटेल्स होती हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Noida Traffic Jam से मिलेगी राहत, फिल्म सिटी से अक्षरधाम के बीच महामाया तक बनेगा एलिवेटेड रोड, देखें डिटेल्स

Noida Elevated Road: नोएडा और दिल्ली के बीच आवागमन जल्द ही आसान और जाम से…

Last Updated: August 26, 2026 18:56:04 IST

जुड़वां बच्चे साथ, कंधों पर जिम्मेदारी: असम की एक मां के जनगणना के वीडियो ने जीत लिया सबका दिल

Assam Teacher Viral Video: असम की एक शिक्षिका का वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: August 26, 2026 18:50:10 IST

Visiting Places India: सितंबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान? ये 3 जगह ट्रैवलिंग के लिए हो सकती हैं बेस्ट

Visiting Places India: सितंबर के महीने में घूमने का मन बना रहे हैं, तो हम…

Last Updated: August 26, 2026 18:39:48 IST

10 साल की वारंटी का ढोंग? 4 महीने में बंद हुआ Samsung Fridge, रिपेयरिंग के नाम पर सरेआम हजारों की ‘वसूली’

10 साल की वारंटी का दावा करने वाले Samsung फ्रिज में 4 महीने में आई…

Last Updated: August 26, 2026 18:31:58 IST

जानें कितना खतरनाक है धतूरा, जिसकी वजह से रद्द हुए तीन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लाइसेंस, सच्चाई जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

धतूरा बेचने की वजह से कर्नाटक सरकार ने  तीन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लाइसेंस रद्द कर…

Last Updated: August 26, 2026 18:28:33 IST

Nepal Floods: PM मोदी ने बालेन शाह से की बातचीत, जानलेवा बाढ़ के संबंध में जताई चिंता और ‘हर संभव मानवीय सहायता’ का दिया आश्वासन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के…

Last Updated: August 26, 2026 18:07:56 IST