Live
Search
Home > जॉब > ESIC Vacancy: ईएसआईसी में सरकारी नौकरी की राह आसान, न एग्जाम, न लंबा इंतजार, सीधे पाएं 1.29 लाख सैलरी वाली जॉब

ESIC Vacancy: ईएसआईसी में सरकारी नौकरी की राह आसान, न एग्जाम, न लंबा इंतजार, सीधे पाएं 1.29 लाख सैलरी वाली जॉब

Sarkari Naukri 2026 ESIC Recruitment 2026: ईएसआईसी में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 15, 2026 15:11:57 IST

Mobile Ads 1x1

ESIC Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है. इसके लिए ईएसआईसी ने अनुभवी मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके तहत कॉन्ट्रैक्ट स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट और सुपर-स्पेशलिस्ट पदों के बहाली की जाएगा. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो वे ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

ईएसआईसी के इस भर्ती के माध्यम से कुल 33 पदों पर बहाली की जाएगी. उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन 23 फरवरी से पहले आवेदन कर दें ताकि यह मौका हाथ से न निकल जाए. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी. इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें

कॉन्ट्रैक्ट स्पेशलिस्ट पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्पेशियलिटी में पीजी डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है. पीजी डिग्री के बाद न्यूनतम 3 वर्ष और डिप्लोमा के बाद 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है.

सीनियर रेजिडेंट के लिए पीजी डिग्री/डिप्लोमा या एमबीबीएस डिग्री आवश्यक है, साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. पीजी डिग्री या डिप्लोमा धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी.

सुपर-स्पेशलिस्ट (कॉन्ट्रैक्ट) पद हेतु संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में डिग्री/डिप्लोमा और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है. पीजी डिग्री के बाद 3 वर्ष या डिप्लोमा के बाद 5 वर्ष का अनुभव अपेक्षित है.

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PWD/EWS) को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

SC/ST/PWD/महिला/पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं
अन्य सभी उम्मीदवार उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 500 रुपये (डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से)

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
ESIC Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
ESIC Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

ईएसआईसी में चयन होने पर मिलने वाली सैलरी

फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट स्पेशलिस्ट
जूनियर स्पेशलिस्ट: 1,12,000 रुपये प्रतिमाह (कंसोलिडेटेड)
सीनियर स्पेशलिस्ट: 1,29,000 रुपये प्रतिमाह (कंसोलिडेटेड)

पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट स्पेशलिस्ट
60,000 प्रतिमाह + 15,000 इमरजेंसी विज़िटिंग चार्ज
16 घंटे प्रति सप्ताह से अधिक कार्य पर रुपये 800 प्रति घंटा

सीनियर रेजिडेंट (3 वर्ष)

बेसिक पे 67,700 + 7वें वेतन आयोग के लेवल-11 के अनुसार भत्ते

केवल पीजी डिप्लोमा या बिना पीजी डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार कटौती लागू है.

पार्ट टाइम सुपर-स्पेशलिस्ट
1,00,000 रुपये प्रतिमाह + 20,000 रुपये इमरजेंसी चार्ज
16 घंटे से अधिक कार्य पर 1200 रुपये प्रति घंटा

ऐसे होगा यहां चयन

इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे मेडिकल सुपरिटेंडेंट कार्यालय, ESIC हॉस्पिटल, सेक्टर-3, प्लॉट नंबर 41, IMT मानेसर, गुरुग्राम (हरियाणा) में वॉक-इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना पड़ेगा. सुबह 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज और स्वयं-सत्यापित प्रतियां साथ लानी होंगी. सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए NOC अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा.

MORE NEWS

Home > जॉब > ESIC Vacancy: ईएसआईसी में सरकारी नौकरी की राह आसान, न एग्जाम, न लंबा इंतजार, सीधे पाएं 1.29 लाख सैलरी वाली जॉब

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 15, 2026 15:11:57 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS