आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट: बैंकिंग सेक्टर में करियर का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आज यानी 2 मार्च 2026 को IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
हालांकि, इस बार जारी रिजल्ट में चंडीगढ़ के लिए अलॉटमेंट शामिल नहीं किया गया है. चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम ऑनबोर्डिंग होगी. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsreg.ibps.in/crpcsaxvjl25 के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
15,701 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा 29 नवंबर और 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की गई थी. यह भर्ती प्रक्रिया कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के कुल 15,701 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी. इससे पहले उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी पास करना पड़ा था. चयन प्रक्रिया कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP) के तहत पूरी की गई.
IBPS Clerk Mains Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड
IBPS Clerk की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
होमपेज पर “CRP Clerical Cadre” लिंक पर क्लिक करें.
“ऑनलाइन मेन परीक्षा का रिजल्ट” विकल्प चुनें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
IBPS क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे:
उम्मीदवार का नाम
पिता का नाम
कैटेगरी और सब-कैटेगरी
आवेदन किया गया राज्य
मेन्स परीक्षा की तारीख
क्वालिफाइंग स्टेटस
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.
आयु सीमा और मार्किंग स्कीम
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई थी. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की गई थी, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी गई थी. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू थी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे गए.
आगे की तैयारी रखें जारी
जो उम्मीदवार इस बार चयनित नहीं हो पाए, उनके लिए यह अंत नहीं है. IBPS हर साल विभिन्न बैंकिंग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करता है. निरंतर तैयारी और सही रणनीति से अगली बार सफलता हासिल की जा सकती है. बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी न केवल स्थिर करियर देती है, बल्कि विकास के कई अवसर भी प्रदान करती है. इसलिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें.