<
Categories: जॉब

IBPS Clerk Mains Result 2026: आईबीपीएस क्लर्क मेंस रिजल्ट ibps.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

IBPS Clerk Mains 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कोई भी इसके लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक ibps.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट: बैंकिंग सेक्टर में करियर का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आज यानी 2 मार्च 2026 को IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

हालांकि, इस बार जारी रिजल्ट में चंडीगढ़ के लिए अलॉटमेंट शामिल नहीं किया गया है. चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम ऑनबोर्डिंग होगी. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsreg.ibps.in/crpcsaxvjl25 के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

15,701 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा 29 नवंबर और 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की गई थी. यह भर्ती प्रक्रिया कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के कुल 15,701 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी. इससे पहले उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी पास करना पड़ा था. चयन प्रक्रिया कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP) के तहत पूरी की गई.

IBPS Clerk Mains Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड

IBPS Clerk की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
होमपेज पर “CRP Clerical Cadre” लिंक पर क्लिक करें.
“ऑनलाइन मेन परीक्षा का रिजल्ट” विकल्प चुनें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

IBPS क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे:

उम्मीदवार का नाम
पिता का नाम
कैटेगरी और सब-कैटेगरी
आवेदन किया गया राज्य
मेन्स परीक्षा की तारीख
क्वालिफाइंग स्टेटस

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.

आयु सीमा और मार्किंग स्कीम

IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई थी. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की गई थी, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी गई थी. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू थी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे गए.

आगे की तैयारी रखें जारी

जो उम्मीदवार इस बार चयनित नहीं हो पाए, उनके लिए यह अंत नहीं है. IBPS हर साल विभिन्न बैंकिंग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करता है. निरंतर तैयारी और सही रणनीति से अगली बार सफलता हासिल की जा सकती है. बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी न केवल स्थिर करियर देती है, बल्कि विकास के कई अवसर भी प्रदान करती है. इसलिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST