<
Categories: जॉब

Indian Army SSC Vacancy: इंडियन आर्मी में अफसर बनने का बेहतरीन मौका, कोई लिखित परीक्षा नहीं, 2 लाख से अधिक सैलरी

Sarkari Naukri 2026 Indian Army SSC Recruitment 2026: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का एक सुनहरा मौका है. जो कोई भी इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे सबसे पहले दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

Indian Army SSC Recruitment 2026: इंडियन आर्मी में ऑफिसर की नौकरी (Sarkari Naukri) तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. इसके लिए इंडियन आर्मी ने 67वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) मेन कोर्स के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती अक्टूबर 2026 बैच के लिए है और इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कुल 350 पद उपलब्ध हैं. योग्य उम्मीदवार 07 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार, जिनकी उम्र 20-27 साल के बीच है (जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2006), आवेदन करने के योग्य हैं. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए. फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते अक्टूबर 2026 तक डिग्री प्राप्त कर लें. विदेशी विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं.

उपलब्ध इंजीनियरिंग स्ट्रीम और रिक्तियां

SSC टेक्निकल 67वें कोर्स में विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम में पद उपलब्ध हैं:
सिविल: 75 पद
कंप्यूटर साइंस: 60 पद
इलेक्ट्रिकल: 33 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स: 64 पद
मैकेनिकल: 101 पद
अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम: 17 पद

कुल मिलाकर, 350 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ध्यान दें कि चयन प्रक्रिया के दौरान संगठनात्मक आवश्यकताओं के आधार पर पदों की संख्या बदल सकती है.

यहां देखें आवेदन करने का लिंक और नोटिफिकेशन
Indian Army SSC Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Indian Army SSC Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण

चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं है. उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. चुने गए उम्मीदवारों को OTA गया में 49 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी. प्रशिक्षण के दौरान 56,100 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा.

वेतन और लाभ

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कमीशनिंग के बाद वेतन संरचना इस प्रकार है:
लेफ्टिनेंट: 56,100 – 1,77,500 रुपये + भत्ते
कैप्टन: 61,300 – 1,93,900 रुपये
मेजर: 69,400 रुपये – 2,07,200 रुपये
लेफ्टिनेंट कर्नल और उच्च रैंक: 1,21,200 – 2,50,000 रुपये तक

आवेदन की अंतिम तारीख

अवसर का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार 07 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं. फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रशिक्षण शुरू होने के 12 सप्ताह के भीतर अपनी डिग्री प्रमाणित करनी होगी.

यह भर्ती देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है. SSC टेक्निकल मेन 2026 न केवल प्रतिष्ठित पद देता है बल्कि प्रशिक्षित होने के बाद एक उज्जवल करियर और सम्मानित जीवन भी सुनिश्चित करता है. यदि आप योग्य हैं, तो आवेदन करने में देर न करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST