<

क्रिकेटर स्टार से DSP तक का सफर… जानें कैसा रहा T20 वर्ल्ड कप 2007 के हीरो का करियर, कितनी है नेटवर्थ?

Joginder Sharma Net Worth: जोगिंदर शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर डाला था. उन्होंने आखिरी ओवर में पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक को आउट करके भारत को जीत दिलाई थी. जानें कैसा रहा जोगिंदर शर्मा का करियर...

Joginder Sharma Net Worth: टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में कई खिलाड़ियों का अहम रोल रहा. इनमें स्टार ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताने वाला आखिरी ओवर डाला था. फाइनल मुकाबले में जोगिंदर ने आखिरी ओवर में मिस्बाह उल हक को आउट किया था, जिसके बाद टीम इंडिया चैंपियन बनी थी. उस मुकाबले में भारतीय टीम 5 रनों से मुकाबला जीती थी. भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले स्टार ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा को हरियाणा पुलिस में शामिल किया गया. फिलहाल वह हरियाणा में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर काम कर रहे हैं. वह साल 2007 से DSP हरियाणा में सेवाएं दे रहे हैं. उनकी तैनाती हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा टाउन में हुई है. जोगिंदर का क्रिकेट करियर काफी छोटा रहा, लेकिन इस दौरान वह टी20 वर्ल्ड कप जीतकर चैंपियन बने. जानें कैसा रहा जोगिंदर शर्मा का करियर और कितनी है उनकी नेटवर्थ…

जोगिंदर शर्मा का क्रिकेट करियर

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा का इंटरनेशनल करियर छोटा रहा. जोगिंदर शर्मा ने साल 2004 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था. फिर उन्होंने साल 2007 में अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला. जोगिंदर ने अपने वनडे करियर में कुल 4 मुकाबले खेले, जिनमें 1 विकेट चटकाया. इसके अलावा 3 पारियों में 35 रन भी बनाए. साथ ही जोगिंदर शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 4 टी20 मैच भी खेले, जिनमें 4 विकेट हासिल किए. इंटरनेशनल क्रिकेट में जोगिंदर शर्मा के नाम कुल 5 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा जोगिंदर शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेला है. उन्होंने 16 IPL मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं, जबकि 6 पारियों में 36 रन बनाए हैं. जोगिंदर ने फरवरी, 2023 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने का एलान किया.

वर्ल्ड कप फाइनल में डाला था आखिरी ओवर

साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच जोहान्सबर्ग खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान की टीम टारगेट चेज करने के लिए उतरी. पाकिस्तानी टीम को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी, जबकि 1 विकेट बचे थे. इस दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जोगिंदर शर्मा को आखिरी ओवर की जिम्मेदारी दी. जोगिंदर शर्मा ने पहले एक छक्का दिया. लेकिन फिर उन्होंने वापसी की. जोगिंदर के ओवर की तीसरी गेंद पर मिस्बाह-उल-हक स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और शॉर्ट फाइन लेग पर श्रीसंत ने कैच थमा दिया. इससे भारत ने 5 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

जोगिंदर शर्मा की नेटवर्थ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा भारत के लिए ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं. टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद हरियाणा सरकार की ओर से शर्मा को 21 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया था. साथ ही उन्हें हरियाणा पुलिस में DSP का पद दिया गया था. अक्टूबर 2007 में जोगिंदर शर्मा ने DSP के पद पर काम करना शुरू कर दिया. उनके नेटवर्थ को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. उनकी कमाई की मेन सोर्स DSP पद से आने वाली सरकारी सैलरी है. जोगिंदर शर्मा ने BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और IPL सैलरी से भी अच्छी कमाई की. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, जोगिंदर शर्मा की कुल संपत्ति का अनुमान 1-5 से मिलियन डॉलर (लगभग 8-40 करोड़ रुपये) के बीच लगाया गया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST