क्या है आवेदन की अंतिम तिथि?
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है —
- टेक्नीशियन पद- उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है. साथ ही उसे किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI, NTC या NAC प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए. संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, IT मैकेनिक आदि) में प्रशिक्षण अनिवार्य है.
- फार्मासिस्ट पद- उम्मीदवार के पास फार्मेसी में प्रथम श्रेणी (First Class) डिप्लोमा होना जरूरी है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा —
- लिखित परीक्षा (Written Test)
- परीक्षा 90 मिनट की होगी.
- इसमें 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Type Questions) पूछे जाएंगे.
- हर गलत उत्तर पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
- प्रश्नपत्र का सिलेबस डीजीटी (Directorate General of Training) के तय मानक के अनुसार होगा.
- कौशल परीक्षा (Skill Test)
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें लगभग 1:5 के अनुपात में स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. यह केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी, यानी इसके अंक फाइनल मेरिट में शामिल नहीं होंगे.
आवेदन शुल्क
- सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है.
- शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है.
- महिला, SC/ST, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद पूरी फीस वापस कर दी जाएगी.
- बाकी उम्मीदवारों को ₹400 की रिफंड राशि मिलेगी.
आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले www.sac.gov.in पर जाएं.
- “Careers” सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
- अपनी बुनियादी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें.
- अब उसी नंबर से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (1MB तक) और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
- अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.