<
Categories: जॉब

ISRO में नौकरी पाने का शानदार मौक, 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन, फटाफट नोट कर लें पूरी जानकारी

ISRO SAC Recruitment 2025: अगर आप ISRO SAC जैसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए सुनहरा है, इसलिए जल्द नोट कर लें आवेदन की पूरी जानकारी.

ISRO Job 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC), अहमदाबाद ने युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रस्तुत किया है. ISRO ने टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया है. खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार से लेकर डिप्लोमा धारक तक आवेदन कर सकते हैं. अगर आप तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है.

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 55 पदों को भरा जाएगा. इनमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, IT मैकेनिक, और अन्य तकनीकी ट्रेड शामिल हैं. इसके अलावा, फार्मासिस्ट का एक पद भी निकाला गया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 नवंबर 2025 तक चलेगी. उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.sac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है —

  • टेक्नीशियन पद- उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है. साथ ही उसे किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI, NTC या NAC प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए. संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, IT मैकेनिक आदि) में प्रशिक्षण अनिवार्य है.
  • फार्मासिस्ट पद- उम्मीदवार के पास फार्मेसी में प्रथम श्रेणी (First Class) डिप्लोमा होना जरूरी है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा —

  • लिखित परीक्षा (Written Test)
  • परीक्षा 90 मिनट की होगी.
  • इसमें 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Type Questions) पूछे जाएंगे.
  • हर गलत उत्तर पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
  • प्रश्नपत्र का सिलेबस डीजीटी (Directorate General of Training) के तय मानक के अनुसार होगा.
  • कौशल परीक्षा (Skill Test)

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें लगभग 1:5 के अनुपात में स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. यह केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी, यानी इसके अंक फाइनल मेरिट में शामिल नहीं होंगे.

आवेदन शुल्क

  • सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है.
  • शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है.
  • महिला, SC/ST, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद पूरी फीस वापस कर दी जाएगी.
  • बाकी उम्मीदवारों को ₹400 की रिफंड राशि मिलेगी.

आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप

  • सबसे पहले www.sac.gov.in पर जाएं.
  • “Careers” सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • अपनी बुनियादी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें.
  • अब उसी नंबर से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (1MB तक) और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S
Tags: ISROjob

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST