<

‘उसमें मेरा हाथ सेट है…’ टेस्ट-वनडे फॉर्मेट को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव? कहा- टी20 में…

हाल में टीम इंडिया को विश्व कप जिताने वाले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में बताया कि वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में नियमित रूप से क्यों नहीं खेलते.

नई दिल्ली. हाल में टीम इंडिया को विश्व कप जिताने वाले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में बताया कि वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में नियमित रूप से क्यों नहीं खेलते. उन्होंने साफ कहा कि उनकी शुरुआत भले ही रेड-बॉल क्रिकेट से हुई हो, लेकिन मौजूदा समय में उनका खेल टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बेहतर बैठता है. इसलिए इंसान को जितना मिलता है उतना ही उसके लिए खास होता है.
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इंसान को जिंदगी में वही मिलता है जो उसके लिए लिखा होता है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेड-बॉल क्रिकेट से की थी और करीब 10-12 साल तक रणजी ट्रॉफी खेली. उन्होंने बताया कि मुंबई में पले-बढ़े खिलाड़ियों के लिए आमतौर पर शुरुआत रेड-बॉल क्रिकेट से ही होती है, इसलिए उनका पूरा शुरुआती सफर इसी फॉर्मेट के आसपास रहा. उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ जब व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने के मौके मिलने लगे तो उनका झुकाव भी धीरे-धीरे उस तरफ बढ़ने लगा.

टी20 में हाथ सेट

इसके बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट में कदम रखा. उन्होंने यह भी माना कि वनडे क्रिकेट में अच्छा करने की उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन उस फॉर्मेट में चीजें उनके मुताबिक नहीं चलीं. फिलहाल टी20 क्रिकेट में उनका खेल काफी अच्छे से बैठ गया है और इसी वजह से वह इस फॉर्मेट में खुद को सबसे ज्यादा सहज महसूस करते हैं. उन्होंने कहा कि टी20 में उनका हाथ सेट हो चुका है और यहीं उन्हें लगातार सफलता भी मिली है.

टी20 का अलग अंदाज

उन्होंने अलग-अलग फॉर्मेट के माहौल को लेकर भी अपनी राय रखी. उनका कहना था कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान टीम के साथ रहने का अनुभव बिल्कुल अलग था. उस टूर्नामेंट का माहौल, फाइनल तक पहुंचने का सफर और पूरे टूर्नामेंट की ऊर्जा, टी20 वर्ल्ड कप के अनुभव से काफी अलग थी. सूर्यकुमार के मुताबिक क्रिकेट के हर फॉर्मेट का अपना अलग आकर्षण है. उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट का भी अपना एक खास चार्म है, जबकि टी20 का रोमांच और अंदाज बिल्कुल अलग होता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST