NABARD DA Admit Card 2026 Released: सरकारी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है. नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने Development Assistant (DA) और Development Assistant (Hindi) प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsreg.ibps.in/nabhindec25/opecla_jan26/ के जरिए भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं. NABARD डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 की घोषणा 15 जनवरी 2026 को की गई थी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक चली थी. प्रीलिम्स परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित होगी, जबकि मेन परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है.
NABARD DA Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाए.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां NABARD DA Admit Card 2026 लिखा हो.
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे सेव करें.
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है. बिना हॉल टिकट के एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश जैसी जरूरी जानकारी दी गई होती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.
कुल वैकेंसी और योग्यता मानदंड
नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 162 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें 159 पद डेवलपमेंट असिस्टेंट और 3 पद डेवलपमेंट असिस्टेंट (Hindi) के लिए हैं.
Development Assistant: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
Development Assistant (Hindi): हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए.
आयु सीमा (1 जनवरी 2026 तक): 21 से 35 वर्ष.
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी:
प्रीलिमिनरी परीक्षा
मेन परीक्षा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जाम
प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की ऑनलाइन टेस्ट होगी, जिसकी अवधि 60 मिनट है. इसमें इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग शामिल हैं. मेन परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस (एग्रीकल्चर, रूरल डेवलपमेंट और बैंकिंग पर विशेष फोकस), कंप्यूटर नॉलेज और डिस्क्रिप्टिव इंग्लिश शामिल हैं.