<
Categories: जॉब

Oil india Vacancy: ऑयल इंडिया में नौकरी पाने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन

Sarkari Naukri Oil india Recruitment 2026: ऑयल इंडिया में नौकरी (Govt Jobs) पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.

Oil india Recruitment 2026: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वाले उम्मीदवार के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए ऑयल इंडिया ने डायरेक्टर (फाइनेंस) पद के लिए वैकेंसी निकाली है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए केवल दो दिन बचे हुए हैं.

ऑयल इंडिया भर्ती 2026 के इन पदों के लिए अभी तक जो कोई भी आवेदन नहीं किए हैं, वे 07 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से अनुभवी और विशेषज्ञ फाइनेंस प्रोफेशनल्स को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जाएगा. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा का होगा.

ऑयल इंडिया में कौन कर सकता है आवेदन

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट या फाइनेंस में विशेषज्ञता के साथ फुल-टाइम MBA/PGDM की डिग्री होनी चाहिए.

आवेदन करने की आयु सीमा

ऑयल इंडिया के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन कर रहे हैं, उनकी न्यूनतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए. तभी इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए योग्य होंगे.

नहीं देना होगा कोई शुल्क

इस पद के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी सामान्य/OBC/SC/ST सभी को शुल्क मुक्त आवेदन करने का अवसर मिलेगा.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
Oil india Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Oil india Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

चयन होने पर मिलेगी सैलरी

जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 1,80,000 रुपये से 3,40,000 रुपये (IDA) प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाना होगा. आवेदन पत्र भरते समय सभी व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण सही तरीके से दर्ज करें. आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र निर्धारित फ़ॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST

Delhi Water Crisis: दिल्ली के लाखों घरों में 48 घंटे नहीं आएगा पानी, चेक कर लें अपने इलाके

Delhi Water Crisis April 6 and 7: 'एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम' की वजह से सोमवार (6…

Last Updated: April 5, 2026 20:57:01 IST

‘वड़ा पाव गर्ल’ की आंखें हुईं नम, पति पर बेवफाई का लगाया आरोप, शेयर किया दर्द

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक पोडकास्ट में अपने पति युगम के साथ अपने…

Last Updated: April 5, 2026 20:53:52 IST

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST