इसलिए आपको ऐसे में अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार चाहिए होती है. आज हम आपको बताएंगे कि पानी के रास्तों को कौन सी कार आसानी से पार कर जाती हैं. चलिए जानते हैं ऐसी कारों के बारे में.
Water Wading Capacity SUVs: भारत में मानसून का मौसम आते ही कुछ सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे वॉटरलॉगिंग की समस्या हो जाती है. भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर जाना आम बात है. खासकर गांवों की टूटी और खराब सड़कों पर खूब सारा पानी जमा हो जाता है. इस स्थिति में आपको चलने के लिए एक रफ एंड टफ कार चाहिए होती है. ऐसे में SUV कारें काफी काम आती हैं. ये कारें 2 से 3 फिट के पानी वाली सड़कों को आसानी से पार कर जाती हैं और अपना रास्त तय कर लेती हैं.
इसलिए आपको ऐसे में अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार चाहिए होती है. आज हम आपको बताएंगे कि पानी के रास्तों को कौन सी कार आसानी से पार कर जाती हैं. चलिए जानते हैं ऐसी कारों के बारे में.
अगर आप एक ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कोई कार लेना चाहते हैं, जो पानी के रास्तों को भी आसानी से पार कर जाएं तो ऐसे में Force Gurkha काफी दमदार कार रहेगी. यह कार बिना रुके 700 मिमी या लगभग 2 फीट गहरे पानी में आसानी से चल सकती है. अगर आपको पानी वाली सड़कों को पार करना है तो बिना रुके हल्की स्पीड में इस कार को रेस देकर चला सकते हैं.
2 से 2.5 फीट के पानी को फॉर्च्यूनर आसानी से पार कर जाती है. यह एक बड़ी SUV कार है, जिसकी ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छी होती है. अगर आप थोड़े पानी वाले रास्ते पर कार चलाते हैं तो ऐसे में फॉर्च्यूनर कार लेना एक किफायती विकल्प रहता है. यह कार जलभराव वाले रास्तों को आसानी से पार कर सकती है. इसके लिए आप 4×2 और 4×4 वर्जन में ले सकते हैं.
पानी के रास्तों को पार करने वाली कारों की लिस्ट में Land Rover Defender का नाम भी टॉप पर आता है. इस कार में वॉटर वेडिंग की क्षमता आती है. इस कार में 900 मिमी की सबसे प्रभावशाली वॉटर वेडिंग क्षमता मिलती है. इस कार में आपको 4×4 सिस्टम दिया जाता है. यह कार ऑफ रोडिंग के लिहाज से काफी दमदार मानी जाती है. यह कार आप 2 से 3 फीट वाले पानी में बिना फंसे या रुके चल सकती है.
Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…
UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today 26 October 2026: ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी की…
Udta Teer Box Office Collection Day 3: फिल्म 'उड़ता तीर' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस…
Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…