Live
Search
Home > जॉब > PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में निकली है बंपर वैकेंसी, आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, जल्द करें अप्लाई

PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में निकली है बंपर वैकेंसी, आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, जल्द करें अप्लाई

PNB Vacancy Sarkari Naukri 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. जो कोई भी यहां अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, वे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 20, 2026 14:39:23 IST

Mobile Ads 1x1

पीएनबी वैकेंसी न्यूज़: युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में अनुभव प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर है. अगर आप सरकारी बैंक में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें. इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने देशभर में 5,138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इन पदों पर आवेदन करने के लिए केवल 4 दिन बचे हुए हैं.

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें दो सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग और 50 सप्ताह की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल होगी. स्टाइपेंड की बात करें तो रूरल, सेमी-अर्बन और अर्बन ब्रांच में नियुक्त अप्रेंटिस को 12,300 प्रतिमाह दिए जाएंगे. वहीं, मेट्रो सिटी ब्रांच में काम करने वालों को 15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा.

ट्रेनिंग अवधि पूरी होने पर उम्मीदवारों को फाइनल असेसमेंट टेस्ट देना होगा. इस टेस्ट में सफल होने पर ही अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा.

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: जानें उम्र सीमा और छूट

1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी:

SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
PwBD (बेंचमार्क दिव्यांग) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट

इसके अलावा, जनरल/EWS वर्ग की विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम 35 वर्ष तक आयु छूट दी जाएगी, जबकि OBC और SC/ST वर्ग की महिलाओं को 40 वर्ष तक की छूट मिलेगी.

कब होगा एग्जाम?

भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि मार्च 2026 के पहले सप्ताह में रखी गई है. परीक्षा की सटीक तारीख और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी किए जाएंगे.

MORE NEWS

Home > जॉब > PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में निकली है बंपर वैकेंसी, आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, जल्द करें अप्लाई

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 20, 2026 14:39:23 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS