<
Categories: जॉब

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी पाने का शानदार अवसर, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, आज से आवेदन शुरू

Sarkari Naukri Indian Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी (Govt Jobs) पाने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Indian Railway Recruitment 2026: अगर आप रेलवे में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती युवाओं के लिए रेलवे में एंट्री का शानदार अवसर साबित हो सकती है.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 23 मार्च 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा कम से कम 50% कुल अंकों के साथ पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT से संबद्ध ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. यह योग्यता सुनिश्चित करती है कि उम्मीदवार के पास तकनीकी कार्य के लिए आवश्यक बुनियादी ज्ञान हो.

आवेदन करने की आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए (23 मार्च 2026 के अनुसार). आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है.

एप्लीकेशन फीस और भुगतान का तरीका

अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये
SC/ST/PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: शून्य

फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है. यदि ऑनलाइन भुगतान पर कोई अतिरिक्त ट्रांजैक्शन चार्ज लगता है, तो वह उम्मीदवार को स्वयं वहन करना होगा.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

Western Railway Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Western Railway Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

सेलेक्शन प्रोसेस: कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट लिस्ट तैयार करते समय 10वीं के अंकों का प्रतिशत और ITI परीक्षा के अंकों का प्रतिशत को ध्यान में रखा जाएगा. दोनों का औसत (Average) निकाला जाएगा और दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा. यानी, आपके अकादमिक प्रदर्शन का सीधा असर चयन पर पड़ेगा.

आवेदन से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

सभी जरूरी दस्तावेज पहले से स्कैन कर तैयार रखें. आवेदन फॉर्म भरते समय जानकारी सही और स्पष्ट दर्ज करें. अंतिम सबमिशन से पहले फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें.

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 तकनीकी क्षेत्र में करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है. बिना लिखित परीक्षा के मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया इसे और भी आकर्षक बनाती है. यदि आप योग्य हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें और समय पर आवेदन करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Women Asia Cup 2026: कब मिलेगी टीम इंडिया को महिला एशिया कप की ट्रॉफी? जानिए विवाद के बीच क्या बोले हेड कोच

महिला एशिया कप 2026 जीतकर भी भारतीय टीम के हाथों में ट्रॉफी नहीं सजी. कोच…

Last Updated: September 14, 2026 11:21:44 IST

जब काजी-अरिजीत ने स्टेज पर लगाए ठुमके, बढ़ गया था शो का पारा; Video ने याद दिलाए वो पुराने दिन

Bigg Boss 20 : सोशल मीडिया पर काजी तौकीर का अरिजीत सिंह संग पुराना डांस…

Last Updated: September 14, 2026 11:14:59 IST

Delhi Gold Price 14 September: सोना खरीदने से पहले दिल्ली वाले रुकिए! 22K-24K के आज के भाव से जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू होने वाला है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: September 14, 2026 10:53:08 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: आज MP में सोने के दाम ने ली करवट! खरीदारी से पहले जानें 22K-24K की नई कीमत

MP Gold Price Today: 18-कैरेट सोने का भाव ₹11,593 प्रति ग्राम था. शहर और ज्वैलर…

Last Updated: September 14, 2026 10:35:03 IST

Silver Price Today 14 September 2026: चांदी खरीदने का प्लान है? पहले चेक करें आज का रेट, जेब पर कितना पड़ेगा असर

Silver Price Today | Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य…

Last Updated: September 14, 2026 11:24:34 IST