Railway RRB ALP 2026 की परीक्षा तिथि जारी हो गई है. जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे दिए गए इन बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.
RRB ALP 2026 Exam City Slip: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी किया जाएगा. RRB ALP 2025 भर्ती के तहत CBT-1 परीक्षा 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य देश के अलग-अलग रेलवे ज़ोन में 9,970 ALP पदों को भरना है. लंबे समय से इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सूचना तैयारी को अंतिम रूप देने का संकेत है.
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी वाली स्लिप उम्मीदवार की अंतिम परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी संबंधित RRB वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दी जाएगी. इसी के साथ SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी भी एक्टिव होगी. वहीं, ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए जारी किया जाएगा.
CBT-1 परीक्षा: 16, 17 और 18 फरवरी 2026
परीक्षा शहर स्लिप जारी: 6 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड: 12 फरवरी 2026 से
SC/ST ट्रैवल अथॉरिटी: 6 फरवरी 2026 से (शहर स्लिप के साथ)
RRB ने स्पष्ट किया है कि शहर-स्लिप और ट्रैवल अथॉरिटी का लिंक उम्मीदवार की तय परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव होगा, जबकि एडमिट कार्ड चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा.
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने से पहले यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक हो. परीक्षा के दिन तेज़ और सुरक्षित एंट्री के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा.
RRB ALP CBT-1 एक ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट होगा.
कुल प्रश्न: 75
कुल अंक: 75
समय: 60 मिनट
यह परीक्षा चार सेक्शन में उम्मीदवारों की जनरल अवेयरनेस, गणित, रीजनिंग और बेसिक एप्टीट्यूड का मूल्यांकन करेगी.
CBT-1 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…