Live
Search
Home > जॉब > Railway RRB JE Exam Date: आरआरबी जेई रिवाइज्ड एग्जाम डेट जारी, ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

Railway RRB JE Exam Date: आरआरबी जेई रिवाइज्ड एग्जाम डेट जारी, ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

RRB JE Exam Date City Slip 2026 Released: आरआरबी जेई परीक्षा की रिवाइज्ड डेटशीट और एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है. इसके लिए उम्मीदवार सीधे rrbapply.gov.in से चेक कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-02-11 12:37:48

Mobile Ads 1x1

Railway RRB JE Exam Date 2026 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB JE एग्जाम 2026 की संशोधित परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं. साथ ही, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी गई है. जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने-अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई परीक्षा तारीखें और सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं.

RRB JE 2026 का CBT अब 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपनी एग्जाम सिटी और डेट की पुष्टि कर लें, ताकि यात्रा और अन्य तैयारियों में कोई परेशानी न हो. उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rrb.digialm.com//EForms/configured के जरिए भी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB JE Exam City Slip 2026 ऐसे करें डाउनलोड?

अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध “RRB JE City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
विवरण ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड कर लें.
भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.

ध्यान दें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है, एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा.

आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

RRB ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा. इसलिए परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार की प्रिंट कॉपी साथ लानी होगी. यदि अभी तक आधार वेरिफिकेशन नहीं किया है, तो उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके अपनी पहचान सत्यापित कर लें, ताकि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश में कोई दिक्कत न हो.

बढ़ी हुई वैकेंसी: कुल 2585 पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत अब कुल 2585 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो पहले 2569 थी. चेन्नई और जम्मू-श्रीनगर रीजन में पदों की संख्या बढ़ाई गई है.
RRB चेन्नई: 169 पद
RRB जम्मू-श्रीनगर: 95 पद

MORE NEWS

Home > जॉब > Railway RRB JE Exam Date: आरआरबी जेई रिवाइज्ड एग्जाम डेट जारी, ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-02-11 12:37:48

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS