RPSC SI Admit Card 2026 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड Rajasthan Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान कुल 1,015 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है.
RPSC SI परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है. बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://recruitment.rajasthan.gov.in/post के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
परीक्षा की तारीख और शेड्यूल
RPSC SI परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. परीक्षा दो चरणों में होगी और दोनों दिनों में अलग-अलग पेपर आयोजित किए जाएंगे.
5 अप्रैल 2026 का शेड्यूल:
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक – सामान्य हिंदी
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक – सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान
यह परीक्षा उम्मीदवारों की भाषा दक्षता और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जा रही है.
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
RPSC SI भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी:
लिखित परीक्षा
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही अगले चरणों के लिए पात्र होंगे.
RPSC SI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “RPSC SI Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज पर अपनी एप्लीकेशन नंबर या SSO ID दर्ज करें.
अपनी जन्म तिथि भरें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी भी जरूर लेकर जाएं. साथ ही, परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना बेहतर रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.