Live
Search
Home > जॉब > RRB ALP 2026 Exam City Slip Released: आरआरबी एएलपी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

RRB ALP 2026 Exam City Slip Released: आरआरबी एएलपी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

RRB ALP 2026 Exam City Slip Released: आरआरबी एएलपी का एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है. इसके लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 5, 2026 11:04:54 IST

Mobile Ads 1x1

RRB ALP 2026 Exam City Slip Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज यानी 5 फरवरी, 2026 को असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने संबंधित रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करना बेहद आसान है, और इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rrb.digialm.com//EForms/configured के तहत आरआरबी एएलपी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी आसानी से चेक कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत 9970 असिस्टेंट लोको पायलट पदों को भरा जाएगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू हुई और 11 मई 2025 को समाप्त हुई. 

RRB ALP 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप्स

सबसे पहले अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध “RRB ALP Exam City 2026” लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) डालें.
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
एग्जाम सिटी स्लिप चेक करें और इसे डाउनलोड कर हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें.

RRB ALP 2026 परीक्षा का शेड्यूल और पैटर्न

असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा इस वर्ष 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा की अवधि 60 मिनट है और इसमें कुल 75 प्रश्न (75 अंक) होंगे.

नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटेंगे.

न्यूनतम योग्यता:
UR/EWS: 40%
OBC (NCL)/SC: 30%
ST: 25%

यह पासिंग प्रतिशत पूर्व सैनिक श्रेणी पर भी लागू है.

CBT-1 केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होगी. इसके नॉर्मलाइज़्ड स्कोर और मेरिट के आधार पर ही उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

RRB ALP 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करना अब आसान हो गया है. उम्मीदवार वे इसे समय पर डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए तैयार रहें. समय, परीक्षा पैटर्न और न्यूनतम योग्यता को ध्यान में रखकर तैयारी करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है.

MORE NEWS

Home > जॉब > RRB ALP 2026 Exam City Slip Released: आरआरबी एएलपी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 5, 2026 11:04:54 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS