<
Categories: जॉब

RRB Group D Vacancy: रेलवे ने ग्रुप-डी में 22000 पदों पर होगी भर्ती, फिर भी निराश क्यों अभ्यर्थी

रेलवे में ग्रुप-डी के तहत 22000 नए पदों पर भर्तियों के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसके लिए दिसंबर अंत या जनवरी की शुरुआत में आवेदन मांगे जा सकते हैं.

RRB Group D Vacancy: रेलवे में ग्रुप-डी के तहत 22000 नए पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं. इसका नोटिफिकेशन जल्दी जारी किया जाएगा. रेल मंत्रालय की तरफ से ग्रुप डी लेवल 1 के 11 अलग-अलग पदों पर कुल 22000 पदों को भरने के लिए भर्तियों की इजाजत दे दी है. उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर के अंत या जनवरी में इन भर्तियों के लिए आवेदन शुरू किया जा सकता है. हालांकि रेलवे की इन 22000 नई भर्तियों से अभ्यर्थी निराश हैं. 

‘क्यों निकाली जा रहीं कम भर्तियां’

अभ्यर्थियों का कहना है कि रेलवे में लेवल-1 के 1.4 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, तो इतनी कम भर्तियां क्यों निकाली जा रही हैं. अभ्यर्थी रेलवे मंत्रालय से सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल कर रहे हैं. इतना ही नहीं छात्र इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वालों की योग्यता पर भी सवाल उठाया है. 

अभ्यर्थियों द्वारा उठाए जा रहे सवाल

सवाल है कि इस बार रेलवे में आईटीआई योग्यता होगी या 10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे. अगर 10वीं पास आवेदन कर सकेंगे, तो क्या उन्हें सभी पदों के आवेदन के लिए अनुमति होगी या वे कुछ ही पदों पर आवेदन कर सकेंगे. कुछ पदों पर केवल आईआईटी वाले ही आवेदन कर सकेंगे. 

कितने पदों पर होगी भर्ती

जानकारी के अनुसार, रेलवे ग्रुप डी की इन भर्तियों में से पूर्व मध्य रेलवे के लिए 993 पदों पर भर्ती की जाएगी. दक्षिण पूर्व रेलवे में 1199 पदों पर आवेदन मांगे जाएंगे. 12500 पद केवल इंजीनियरिंग विभाग के लिए स्वीकृत किए गए हैं. सबसे ज्यादा पद मेंटेनर ग्रेड- के तहत 11 हजार पद हैं. ट्रैफिक प्वाइंट बी के तहत 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी. 800 पदों पर अस्सिस्टेंट (एस एंड टी) के लिए, 1000 अस्सिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू), 500 अस्सिस्टेंट ऑपरेशन, 200 अस्सिस्टेंट लोको शीट, 800 अस्सिस्टेंट टीआरडी के लिए, अस्सिस्टेंट (पी-वे), 6.00 अस्सिस्टेंट (ट्रैक मशीन) के लिए और अस्सिस्टेंट ब्रिज के लिए 600 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी. 

इस आवेदन के लिए आयु सीमा

जानकारी के अनुसार, रेलवे में ग्रुप-डी के तहत 22000 नए पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए. नियमों के अनुसार, आयु सीमा में ओबीसी आवेदकों के लिए 3 साल और एससी कैटेगरी के लिए 5 साल की छूट दी जाएगी. आयु 1 जनवरी 2025 से काउंट की जाएगी. 

चयन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को पास करना होगा. सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को (PET) में बुलया जाएगा. पीईटी पास करने वालों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके बाद मेडिकल कराया जाएगा. 

सीबीटी के लिए निर्धारित पैटर्न

सीबीटी के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा. उनके प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न दिए जाएंगे. जनरल साइंस और मैथेमेटिक्स से 25-25 प्रश्न होंगे. जनरल इंटेलिजेंस से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे. वहीं रीजनिंग प्रश्न और जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे. सवालों का जवाब ध्यान से दें क्योंकि हर गलत प्रश्न के लिए तिहाई अंक काटा जाएगा.

कितना होगा कटऑफ?

अगर इस परीक्षा के लिए कटऑफ की बात करें, तो सीबीटी में जनरल और ईडब्ल्यूएस के लिए 40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), एससी और एसटी के लिए 30 फीसदी न्यूनतम पासिंग प्रतिशत निर्धारित किया गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि  उम्मीदवार केवल एक ही पद पर आवेदन कर सकेंगे. एक से अधिक आवेदन करने पर उनका फॉर्म रेजेक्ट कर दिया जाएगा. हालांकि एक ही ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में कई पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे. 

आवेदन शुल्क और सैलेरी

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आवेदकों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. अगर आप फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में बैठते हैं, तो आपको 400 रुपए रिफंड कर दिए जाएंगे. वहीं चयनित किए गए उम्मीदवारों को लेवल-1 के तहत 18000 रुपए पे स्केल दिया जाएगा. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST

दूसरों को देखकर खुद को उबासी क्यों आने लगती है? थकान या बोरियत नहीं, समझें इसके पीछे का मैकेनिज्म

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते…

Last Updated: April 4, 2026 18:42:32 IST