<
Categories: मनोरंजन

रितेश देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर किया शेयर, दिखाई छत्रपति की झलक, बताई रिलीज डेट

रितेश देशमुख की फिल्म  'राजा शिवाजी' का एक और पोस्टर जारी किया गया है. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है.

Riteish Deshmukh Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आज आपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने जन्मदिन से एक दिन पहले फिल्म राजा शिवाजी का नया पोस्टर जारी किया है. मंगलवार को उन्होंने फिल्म का पोस्टर जारी करने के साथ ही रिलीज डेट का भी खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि फिल्म 100 दिन से ज्यादा दिनों की शूटिंग के बाद पूरी हो गई है. इस फिल्म को 1 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा.

फिल्म का नया पोस्टर

फिल्म के नए पोस्टर में शिवाजी महाराज को शिवलिंग के सामने और सूर्य की रोशनी में देखा गया है. इससे पहले भी वे फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर चुके हैं. इस पोस्टर में शिवाजी महाराज को तलवारों के साथ और लहराते हुए भगवा झंडे के नीचे देखा जा सकता है. बता दें कि ये फिल्म मराठी, हिंदी, कन्नड़, तमिल समेत कई भाषाओं में 1 मई 2026 को रिलीज की जाएगी.

रितेश देशमुख ने अपने पोस्ट में लिखा कि आधिकारिक तौर पर फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. हमारी टीम ने 100 से ज्यादा दिनों तक इस फिल्म के सपने में अपना दिल, जान और अटूट लगन लगा दी. अब हम अनमोल अनुभवों और सच्ची यादों के साथ भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को एक शानदार सिनेमाई श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार हैं. ये फिल्म जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी एक साथ मिलकर ला रहे हैं.

मुख्य किरदारों में नजर आएंगे अभिनेता

इस फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. उनकी सह निर्माता जेनेलिया देशमुख हैं. वहीं अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, जितेंद्र जोशी, फरदीन खान और अमोल गुप्ता भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे. रितेश देशमुख ने फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है बल्कि डायरेक्शन भी किया है. ये फिल्म युवा शिवाजी भोंसले के संघर्ष और स्वराज्य की स्थापना पर केंद्रित है. 

47वां जन्मदिन मना रहे रितेश देशमुख

बता दें कि आज रितेश देशमुख का जन्मदिन भी है. वे आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म महाराष्ट्र के लातूर में हुआ था. वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं. उनके पिता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख हैं. उनकी मां का नाम वैशाली देशमुख है. उनके दोनों भाई अमित देशमुख और धीरत देशमुख राजनीति में सक्रिय हैं. उनका परिवार चाहता था कि रितेश भी राजनीति में आएं लेकिन उन्होंने अपना अलग रास्ता चुना और अभिनेता बन गए. उनकी पत्न जेनेलिया भी फिल्मी दुनिया से ही आती हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Gold Price Today 30 October 2026: सोना खरीदने का है प्लान? बाजार खुलते ही फिसले गोल्ड के दाम, चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट का भाव

Gold Price Today 30 October 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,200…

Last Updated: October 30, 2026 10:48:35 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक झटके में 2,503 टूटा भाव; जानें आज 1 किलो का रेट

Silver Price Today 30 Oct 2026: 30 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 30, 2026 10:34:50 IST

Lucknow Triple Murder: ‘पापा-पापा’ चिल्लाता रहा मासूम, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, ट्रिपल मर्डर का खौफनाक VIDEO वायरल

Lucknow Triple Murder: लखनऊ के सआदतगंज में हुए ट्रिपल मर्डर का खौफनाक वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 30, 2026 10:09:36 IST

Caught on CCTV: पड़ोसी की कार के सेंसर से था परेशान, गुस्से में उठाया ऐसा कदम; CCTV देख पुलिस भी हैरान!

Car Fire CCTV Video: गुजरात के मोरबी में कार का सेंसर बार-बार बजने से परेशान…

Last Updated: October 30, 2026 09:43:29 IST

Israeli Election: इजरायल चुनाव में नेतन्याहू का बिगड़ा खेल! किंगमेकर बनीं अरब पार्टियां, अब किसकी बनेगी सरकार?

Israeli Election: अगर ज़ायोनी विपक्ष की 48 सीटों और अरब पार्टियों की 19 सीटों को मिला…

Last Updated: October 30, 2026 08:37:23 IST