Live
Search
Home > जॉब > RRB Section Controller Admit Card 2026 Released: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB Section Controller Admit Card 2026 Released: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB Section Controller Admit Card 2026 Released: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक rrbcdg.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 8, 2026 09:18:23 IST

Mobile Ads 1x1

RRB Section Controller Admit Card 2026 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब अपना RRB सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों या rrbcdg.gov.in के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं. यह हॉल टिकट 7 फरवरी 2026 से उपलब्ध है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml के जरिए भी आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर का एडमिट कार्ड देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. RRB सेक्शन कंट्रोलर की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 11 और 12 फरवरी 2026 को किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 368 पदों को भरा जाना है.

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य

RRB सेक्शन कंट्रोलर हॉल टिकट परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.

RRB सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 में क्या-क्या जानकारी होती है?

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियां होती हैं, जैसे:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा की तारीख
शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
परीक्षा के दिन के जरूरी निर्देश
अगर किसी भी तरह की गलती नजर आए, तो तुरंत संबंधित RRB से संपर्क करें.

RRB Section Controller Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
“RRB सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026” लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें.
लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
PDF डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें.

परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग

RRB सेक्शन कंट्रोलर CBT परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:
शिफ्ट 1: रिपोर्टिंग 7:30 AM, परीक्षा 9:00 AM से 11:00 AM
शिफ्ट 2: रिपोर्टिंग 11:30 AM, परीक्षा 1:00 PM से 3:00 PM

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लाएं.
एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर रखें.
रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले केंद्र पहुंचें.
मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या बैग न लाएं.
आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य.

RRB ने साफ किया है कि सेक्शन कंट्रोलर CBT 2026 में आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा. उम्मीदवारों को ओरिजिनल आधार कार्ड लाना जरूरी है. फोटोकॉपी या स्कैन कॉपी मान्य नहीं होगी (ई-आधार/डिजीलॉकर को छोड़कर).

MORE NEWS

Home > जॉब > RRB Section Controller Admit Card 2026 Released: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 8, 2026 09:18:23 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS