RITES Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए रेलवे मंत्रालय के अधीन राइट्स ने ह्यूमन रिसोर्स असिस्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. अगर आप भी ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी पाने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया अवसर है. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, वे राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
राइट्स भर्ती 2026 के जरिए के तहत कुल 15 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, वे 27 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
इन पदों पर होगी भर्तियां
सामान्य (UR): 08 पद
EWS: 02 पद
OBC (NCL): 03 पद
SC: 01 पद
ST: 01 पद
भूतपूर्व सैनिक (Horizontal): 02 पद
कुल पदों की संख्या: 15
फॉर्म भरने की जरूरी योग्यता
उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
- UR/EWS: न्यूनतम 50% अंक
- SC/ST/OBC: न्यूनतम 45% अंक
राइट्स में फॉर्म भरने की आयु सीमा
राइट्स के इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष (27 अप्रैल 2026 तक) होनी चाहिए. साथ ही
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन
RITES Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का लिंक
RITES Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
आवेदन करने के लिए देना होगा शुल्क (Application Fee)
सामान्य / OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 300 रुपये + टैक्स
EWS / SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये + टैक्स
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. बिना शुल्क वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
चयन होने पर मिलेगी सैलरी और लाभ (Salary & Benefits)
चयनित उम्मीदवारों को IDA पे स्केल के तहत आकर्षक सैलरी दी जाएगी:
सैलरी: 20,000 रुपये से 66,000 रुपये
अनुमानित CTC: लगभग 8.16 लाख प्रति वर्ष
इसके अलावा कर्मचारियों को DA, HRA, PF, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, इंश्योरेंस और अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा. प्रारंभिक परिवीक्षा अवधि 1 वर्ष की होगी.