SBI Clerk Result 2025 Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही एसबीआई क्लर्क मेंस 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) मेंस परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकेंगे. 21 नवंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://sbi.bank.in/ माध्यम से भी एसबीआई क्लर्क मेंस 2025 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए आसान स्टेप्स को अपनाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं. SBI क्लर्क मेंस 2025 का रिजल्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में उपलब्ध कराया जाएगा. उम्मीदवारों को “Clerk Recruitment” सेक्शन में जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा. लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी.
रिजल्ट जारी होते ही PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।
प्रीलिम्स से मेंस तक का सफर
SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी. प्रीलिम्स का परिणाम नवंबर के पहले सप्ताह में घोषित किया गया था. जो उम्मीदवार इस चरण में सफल हुए, उन्होंने मेंस परीक्षा में हिस्सा लिया. जूनियर एसोसिएट पद के लिए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. हालांकि, आवश्यकता होने पर चयनित उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) देना पड़ सकता है.
SBI Clerk Mains Result 2025 ऐसे करें चेक
SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
“Clerk Recruitment” ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें.
“SBI Clerk 2025 Mains Result” लिंक चुनें.
अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव रखें.
स्कोरकार्ड और कट-ऑफ की पूरी जानकारी
SBI क्लर्क रिजल्ट 2025 में सेक्शन-वाइज अंक जैसे जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी शामिल होंगे. इसके साथ ही कैटेगरी-वाइज और सेक्शन-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी दर्शाए जाएंगे. अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होगा. इसमें आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC/PH) के उम्मीदवारों या अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
चयन के बाद क्या होगा?
चयनित उम्मीदवारों को छह महीने की प्रोबेशन अवधि पर नियुक्त किया जाएगा. इस दौरान उन्हें ई-लर्निंग मॉड्यूल और अनिवार्य ट्रेनिंग पूरी करनी होगी. प्रोबेशन समाप्त होने के बाद प्रदर्शन के आधार पर बैंक सेवा में पुष्टि की जाएगी. इस भर्ती अभियान के तहत SBI देशभर की शाखाओं में 6,589 जूनियर एसोसिएट पदों को भरने की योजना बना रहा है. ऐसे में, SBI Clerk Mains Result 2025 लाखों उम्मीदवारों के करियर की दिशा तय करेगा.