<
Categories: जॉब

SSC CHSL Recruitment 2026: खुशखबरी! 12वीं पास के लिए हजारों पदों पर बंपर भर्ती, जानें पात्रता, फीस और आवेदन की पूरी डिटेल

SSC CHSL Recruitment 2026 For 2,536 Posts: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 12वीं पास युवाओं के लिए LDC, JSA और DEO के 2,500 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. अगर आप भी केंद्र सरकार के मंत्रालयों में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो 7 अक्टूबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूर कर लें. यहां जानें शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया.

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती की जाएगी. इस बार लगभग 2,536 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं.

अगर आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो 7 सितंबर 2026 यानी आज से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 तय की गई है. उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक फीस का भुगतान कर सकते हैं.

इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 7 सितंबर 2026
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 7 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर 2026

इस आवेदन के लिए क्या है योग्यता?

1. आवेदक भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए. इसके अलावा, भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आए भारतीय मूल के वे लोग भी पात्र हैं, जिनके पास भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र (Eligibility Certificate) है. 

LDC/JSA और सामान्य DEO पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होना जरूरी है.

विशेष DEO पदों के लिए: उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय में DEO/DEO ग्रेड ‘A’ पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम (गणित/Maths विषय के साथ) पास होना अनिवार्य है.

आवेदन के लिए उम्र सीमा

1 अगस्त 2026 तक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद न हुआ हो. आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी.

SSC CHSL 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • SSC CHSL 2026 के एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें.
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और अन्य जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें.
  • अपना फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों को एक बार जांच लें और फाइनल सबमिट के बाद प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

यहां से डाउनलोड करें PDF 

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य और OBC वर्ग: ₹100
  • महिलाएं, SC, ST, PwD और पूर्व सैनिक (ESM): कोई शुल्क नहीं (मुफ्त)
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: SSC CHSL

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST