Live
Search
Home > जॉब > SSC CHSL Result 2026 Date: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट ssc.gov.in पर जल्द, आसानी से ऐसे कर पाएंगे चेक

SSC CHSL Result 2026 Date: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट ssc.gov.in पर जल्द, आसानी से ऐसे कर पाएंगे चेक

SSC CHSL 2026 Result Date: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही SSC CHSL का रिजल्ट जारी कर सकता है. परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार सीधे इस लिंक ssc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 23, 2026 13:54:57 IST

Mobile Ads 1x1

SSC CHSL Result 2026 Date: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों की नजरें इस समय स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) पर टिकी हैं. अभी तक SSC CHSL रिजल्ट 2026 घोषित नहीं किया गया है. जो अभ्यर्थी कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन टियर-I में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. 

इसके अलावा उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल का रिजल्ट सीधे इस लिंक https://ssc.gov.in/ के जरिए भी चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को अपनाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं.

कब हुई थी SSC CHSL टियर-I परीक्षा?

SSC CHSL टियर-I परीक्षा 12 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा कंप्यूटर आधारित थी और इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे गए थे.

प्रश्न पत्र चार मुख्य सेक्शन में विभाजित था:

इंग्लिश लैंग्वेज
जनरल इंटेलिजेंस
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
जनरल अवेयरनेस

हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू थी, इसलिए सटीकता बेहद जरूरी रही.

प्रोविजनल आंसर की और ऑब्जेक्शन अपडेट

SSC ने टियर-I परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 8 दिसंबर 2025 को जारी की थी. उम्मीदवारों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया गया था. ऑब्जेक्शन विंडो 11 दिसंबर 2025 तक खुली रही. अब आयोग द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया जा रहा है.

कितनी हैं वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3131 पदों को भरा जाएगा. ये वैकेंसी केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में नियुक्ति के लिए हैं. यही वजह है कि SSC CHSL परीक्षा हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को आकर्षित करती है.

SSC CHSL Result 2026 ऐसे करें चेक

SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर “SSC CHSL Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलेगा, जहां अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

क्यों जरूरी है नियमित अपडेट चेक करना?

SSC CHSL रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी. टियर-I में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण (टियर-II) के लिए बुलाया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.

MORE NEWS

Home > जॉब > SSC CHSL Result 2026 Date: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट ssc.gov.in पर जल्द, आसानी से ऐसे कर पाएंगे चेक

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 23, 2026 13:54:57 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS