Live TV
Search
Home > जॉब > UPPCB Vacancy: यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में अफसर बनने का मौका, बस चाहिए ये योग्यता, बेहतरीन है सैलरी

UPPCB Vacancy: यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में अफसर बनने का मौका, बस चाहिए ये योग्यता, बेहतरीन है सैलरी

Sarkari Naukri UPPCB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: March 16, 2026 15:42:56 IST

Mobile Ads 1x1

UPPCB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती के तहत कुल 40 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UPPCB भर्ती 2026 के लिए जो कोई भी उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती प्रक्रिया पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अंतर्गत की जाएगी, जो उम्मीदवारों के लिए एक आकर्षक अवसर माना जा रहा है.

कुल पदों का विवरण

UPPCB द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुल 40 पद उपलब्ध हैं, जिनमें 26 पद असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर के लिए और 14 पद असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के लिए है. असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर के पदों में 11 अनारक्षित, 7 OBC, 6 SC और 2 EWS श्रेणी के लिए आरक्षित हैं. वहीं असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के लिए 6 अनारक्षित, 4 OBC, 3 SC और 1 EWS पद निर्धारित किए गए हैं. सरकारी नियमों के अनुसार क्षैतिज आरक्षण भी लागू किया जाएगा.

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

UPPCB भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी 2026 सुबह 11:00 बजे से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 28 मार्च 2026 शाम 6:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को UPPCB के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा. आवेदन करते समय सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है, क्योंकि अधूरी या गलत जानकारी वाले फॉर्म अस्वीकार किए जा सकते हैं. आवेदन सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखनी चाहिए, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके. इसी पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी अपडेट भी जारी की जाएंगी.

फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है:

अनारक्षित और OBC उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 2000 रुपये
SC/ST उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 1000 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से ही किया जा सकता है.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

UPPCB Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
UPPCB Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

योग्यता और आयु सीमा

असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास केमिकल, सिविल या एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है. वहीं असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी या बायोकेमिस्ट्री में पीएचडी के साथ तीन साल का अनुभव, या मास्टर डिग्री के साथ पांच साल का अनुभव होना चाहिए.

उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन दो चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले 400 अंकों का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) आयोजित होगा, जिसमें विषय से जुड़े प्रश्न और सामान्य योग्यता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद 70 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जहां उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. अंतिम चयन 470 अंकों के कुल स्कोर के आधार पर किया जाएगा.

MORE NEWS