Live
Search
Home > जॉब > UPPSC Result Declared: यूपीपीएससी में लड़कियों का रहा दबदबा, नेहा पांचाल, अनन्या त्रिवेदी ने किया टॉप

UPPSC Result Declared: यूपीपीएससी में लड़कियों का रहा दबदबा, नेहा पांचाल, अनन्या त्रिवेदी ने किया टॉप

UPPSC 2024 Result Declared: यूपीएसएससी पीसीएस 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में बेटियों का दबदबा रहा है. वहीं इस बार नेहा पांचाल ने पहला स्थान, तो अनन्या त्रिवेदी दूसरे नंबर पर रहीं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: March 30, 2026 09:49:10 IST

Mobile Ads 1x1

UPPSC Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 (UPPCS 2024) का अंतिम परिणाम देर रात घोषित कर दिया है. इस बार परीक्षा में नेहा पांचाल ने पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है, जबकि अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे. इस परिणाम ने हजारों अभ्यर्थियों के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है.

इस वर्ष के परिणामों में महिलाओं का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है. टॉप 10 में कुल 6 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 4 उत्तर प्रदेश की हैं. यह आंकड़ा राज्य में बढ़ती महिला भागीदारी और सफलता को दर्शाता है. कुल चयनित 932 उम्मीदवारों में 319 महिलाएं और 613 पुरुष शामिल हैं, जिससे महिलाओं की सफलता दर 34.22% रही है। यह पिछले वर्ष PCS-2023 के मुकाबले हल्का सुधार दिखाता है.

कुल पद और रिक्तियां

UPPCS 2024 परीक्षा कुल 947 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें से 932 पदों पर चयन पूरा हो चुका है. हालांकि, उपयुक्त उम्मीदवार न मिलने के कारण कुछ पद खाली रह गए हैं, जिनमें व्यवस्थाधिकारी का 1 और व्यवस्थापक के 14 पद शामिल हैं. आयोग के अनुसार, श्रेणीवार और पदवार कट-ऑफ अंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

परीक्षा प्रक्रिया: प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक का सफर

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 22 दिसंबर 2024 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा से हुई थी, जिसमें 5.76 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और लगभग 2.41 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. 28 फरवरी 2025 को प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें 15,066 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए.

मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई और 4 फरवरी 2026 को इसका परिणाम घोषित किया गया. इसके बाद 2,719 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जो 16 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित हुए. अंततः 29 मार्च 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया.

आंदोलन के बाद बदला परीक्षा शेड्यूल

UPPCS 2024 परीक्षा विवादों में भी रही. नवंबर 2024 में उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा को एक ही दिन आयोजित करने की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था. यह विरोध RO/ARO परीक्षा पेपर लीक के बाद और तेज हो गया था. हजारों अभ्यर्थियों ने प्रयागराज में आयोग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जो कई दिनों तक चला. अंततः आयोग ने उम्मीदवारों की मांग मानते हुए परीक्षा एक ही दिन आयोजित करने का निर्णय लिया, जिससे स्थिति सामान्य हुई.

अभ्यर्थियों के लिए आगे की जानकारी

UPPSC के अनुसार, जल्द ही सभी चयनित उम्मीदवारों के अंक, कट-ऑफ और अन्य जरूरी विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. यह रिजल्ट न केवल उम्मीदवारों के करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि राज्य प्रशासनिक सेवाओं में नई ऊर्जा का संचार भी करेगा.

MORE NEWS