UPSC CDS Result 2025 Marks: यूपीएससी सीडीएस I परीक्षा का फाइनल मार्क्स जारी कर दिया है. जो भी इस परीक्षा के उपस्थित हुए हैं या कभी इसमें शामिल होने का मन बना रहे हैं, तो उनके लिए कारगर हो सकता है.
UPSC CDS Result 2025 Marks: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा I, 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों के अंक (Marks) जारी कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू और फाइनल सेलेक्शन से जुड़े मार्क्स देख सकते हैं.
UPSC द्वारा जारी किए गए ये मार्क्स ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आसानी से अपने अंक डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsc.gov.in/sites/default/files/MksRcdCndts-CDSE-I-2025-Engl-070126.pdf के जरिए भी अपना मार्क्स लिंक कर सकते हैं. यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करना चाहते हैं या भविष्य की तैयारी के लिए इसे संदर्भ के रूप में उपयोग करना चाहते हैं.
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध “UPSC CDS I रिजल्ट 2025 – मार्क्स ऑफ सिलेक्टेड कैंडिडेट्स” लिंक पर क्लिक करें.
क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां संबंधित PDF फाइल उपलब्ध होगी.
फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
UPSC CDS I परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 12 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया था. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 365 उम्मीदवारों ने अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है. इन चयनित उम्मीदवारों को देश की प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश मिलेगा.
फाइनल रूप से चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित संस्थानों में प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा:
इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून – 160वां (DE) कोर्स
इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला, केरल
एयर फोर्स एकेडमी (AFA), हैदराबाद – प्री-फ्लाइंग ट्रेनिंग कोर्स
UPSC CDS I 2025 से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी, नोटिस या अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
Shiva Murder Case: लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे के…
Ludhiana Domestic Violence Case: लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में दहेज में थार न मिलने…
UP Petrol Diesel Price: आज यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं.…
Jailer 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ने तेलुगु में ₹4.40 करोड़ कमाए, जिसमें…
Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा…
Delhi Weather Update: मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और…