<
Categories: मनोरंजन

KGF के रॉकी भाई का असली नाम जानकर चौंक जाएंगे! पिता थे ड्राइवर, बेटा बन गया साउथ का सुपरस्टार

Rocky Bhai Real Name: कन्नड़ एक्टर यश आज एक सुपरस्टार हैं. उन्हें बहुत सारे लोग आज भी KGF के 'रॉकी भाई' के नाम से जानते हैं .रॉकिंग स्टार के नाम से मशहूर यश की जिदगी भी संघर्षों से भरी रही है. एक समय था जब उन्हें रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा था. आइए आपको एक्टर के बारे में और विस्तार से बताते हैं.

Yash Birthday: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. बच्चों से लेकर युवाओं तक, हर कोई एक्टर के स्वैग का फैन है. KGF फिल्म के बाद, एक्टर अब साउथ इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में से एक हैं. ‘KGF’ की ज़बरदस्त सफलता के बाद, एक्टर को इंडस्ट्री में ‘रॉकिंग स्टार’ के नाम से जाना जाता है. उनकी फ्ल्मि ‘टॉक्सिक’ इस साल 2026 में रिलीज होने वाली है. 19 मार्च को रिलीज होने वाली यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है. हर नया कलाकार उस मुकाम तक पहुंचने का सपना देखता है जो यश ने आज अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट से हासिल किया है. 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए यश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा? एक्टर ने अपना नाम भी बदला, जिससे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली. आइए आपको एक्टर की जिंदगी के बारे में बताते हैं.

पिता थे ड्राइवर

40 साल की उम्र में, एक्टर आज कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार हैं. एक्टर ने अपने बचपन में बहुत संघर्ष भरी जिदगी जी है. यश का जन्म कर्नाटक के हासन ज़िले के भुवनहल्ली में हुआ था, और उनके पिता एक ट्रक ड्राइवर थे. आज भी यश के पिता कर्नाटक में KSRTC ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते हैं. एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मे यश के लिए इंडस्ट्री में नाम कमाना आसान नहीं था. एक्टर ने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.

उनका असली नाम क्या है?

फ़िल्मों में आने से पहले, रॉकिंग स्टार का नाम यश नहीं बल्कि नवीन कुमार गौड़ा था. फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले, एक्टर ने अपना नाम बदलकर यश रख लिया था. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ टीवी सीरियल ‘नंदा गोकुला’ से की थी. उसके बाद, उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया और टेलीविज़न इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया. टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद, यश ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. उन्होंने 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोग्गिना मनसु’ से डेब्यू किया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

‘रॉकिंग स्टार’बनने की कहानी

अपने डेब्यू से इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद, एक्टर ने ‘मोग्गिना मनसु’, ‘गजकेसरी’ और ‘मास्टरपीस’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. फिर, 2018 में, एक्टर की किस्मत रातों-रात बदल गई, और वह ‘रॉकिंग स्टार’ बन गए. उस साल, उनकी फिल्म ‘KGF: चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में आई, और इस फिल्म ने यश की इमेज को पूरी तरह से बदल दिया. यश की फैन फॉलोइंग न सिर्फ साउथ इंडियन सिनेमा में बल्कि हिंदी सिनेमा में भी बढ़ गई, और आज हर कोई इस एक्टर का फैन है. यह बताना ज़रूरी है कि उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ इस साल रिलीज़ होने वाली है, और इसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा लीड रोल में हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST