UPSC NDA-NA 2 Result 2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए और एनए-2 के नतीजे जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं और आगे की प्रक्रिया के बारे में जान सकते है.
Upsc nda 2 result 2025
UPSC NDA 2 Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2 के परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते है.
उम्मीदवारों को अपने परिणाम डाउनलोड करने के बाद उनका प्रिंट आउट लेना होगा. क्योंकि भविष्य में विभिन्न भर्ती और चयन प्रक्रियाओं के लिए इनकी आवश्यकता पड़ सकती है.
संघ लोक सेवा आयोग ने 14 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (II) लिखित परीक्षा आयोजित की थी. उम्मीदवार को चयन केंद्र और SSB साक्षात्कार तिथियां बाद में आवंटित किया जायेगा. इसकी जानकारी उनके पंजीकृत ईमेल पते पर भेज दिया जायेगा.
आयोग के अनुसार जिन उम्मीदवार ने पहले ही वेबसाइट पर पंजीकरण कर लिया है. उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है. साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवार को संबंधित सेवा चयन बोर्ड (SSB) को मूल आयु और शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या लॉगिन संबंधी समस्या के लिए dir-recruiting6-mod@nic.in पर ईमेल कर सकता है. एनडीए/एनए II परीक्षा 2025 के अंक कट-ऑफ अंक और उत्तर कुंजी परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएंगा. ये जानकारी वेबसाइट पर 30 दिन तक उपलब्ध रहेगा.
उम्मीदवार के लिए साक्षात्कार 2 जुलाई 2026 से शुरू होगा. परिणाम की पूरी सूची और संबंधित जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्ध है. उम्मीदवार को आगामी प्रक्रिया के लिए समय रहते तैयार रहना चाहिए और आवश्यक दस्तावेज का ध्यान रखना होगा.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…